ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

‘बिहार में बनाएंगे BJP की सरकार’ सम्राट चौधरी ने दोहराया पुराना संकल्प, खोल दिया मुरेठा का असली राज

PATNA: बिहार में तमाम सियासी हलचलों के बीच डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बड़ा दावा किया है। सम्राट ने कहा है कि बिहार में फिलहाल एनडीए की सरकार है और पूरी ईमानदारी के साथ हमलोग एनडीए

‘बिहार में बनाएंगे BJP की सरकार’ सम्राट चौधरी ने दोहराया पुराना संकल्प, खोल दिया मुरेठा का असली राज
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार में तमाम सियासी हलचलों के बीच डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बड़ा दावा किया है। सम्राट ने कहा है कि बिहार में फिलहाल एनडीए की सरकार है और पूरी ईमानदारी के साथ हमलोग एनडीए की सरकार चलाएंगे लेकिन हमारा जो संकल्प है उसे आगे भी जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मंडल और कमंडल दोनों को साथ लेकर चलती है और बिहार में एक दिन बीजेपी की सरकार बनेगी। इस दौरान उन्होंने अपने मुरेठा का राज भी खोल दिया।


दरअसल, गुरुवार को राजधानी पटना केश्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में धन्यवाद, सम्मान, संकल्प समारोह का आयोजन किया गया था। समारोह को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रदेश और देश के शीर्ष नेताओं से बातचीत के बाद यह तय किया गया कि जंगलराज वालों को सत्ता से बाहर करने के लिए फिर से नीतीश कुमार को बिहार का मुख्यमंत्री बनाया जाए। सभी लोगों की ईच्छा थी कि राज्य में बीजेपी की सरकार बने।


सम्राट ने कहा कि इसमें कहीं कोई दो मत नहीं है लेकिन मैंने स्पष्ट तौर पर कहा है कि आज हम एनडीए में काम कर रहे हैं और पूरी ईमानदारी के साथ सरकार चलाएंगे लेकिन संकल्प स्पष्ट है कि एक दिन बिहार में बीजेपी की सरकार बनाएंगे। हम अपने संकल्प से कभी पीछे नहीं हटेंगे लेकिन जब तक हमारा गठबंधन है, हमलोग गठबंधन के साथ खड़े हैं। हमनें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से स्पष्ट तौर पर कहा है कि हमारा जो बिहार की जनता से तीन कमिटमेंट हैं उसे पूरा करना है। 


उन्होंने कहा कि बिहार में जो बालू, शराब और जमीन माफिया हैं उसे हर हाल में समाप्त करना है। बिहार में हमलोग माफिया राज किसी भी हाल में नहीं चलने देंगे। बिहार को विकसित राज्य बनाना हमरा लक्ष्य है। सम्राट ने कहा कि मेरी मां चली गई थी तब मुरेठा बांधा था, मुरेठे के संघर्ष में स्पष्ट संदेश है कि बीजेपी रूपी इस दूसरी मां को भी बिहार की सत्ता तक पहुंचाना है।