ब्रेकिंग
पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियापेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

बिहार के CM नीतीश कुमार की पार्टी का PM मोदी पर बड़ा हमला, कहा - आखिरी बार लाल किले से फहराएंगे तिरंगा, इसलिए कर दें ये काम

PATNA : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लालकिला के प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फरहाएंगे। अब इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

बिहार के CM नीतीश कुमार की पार्टी का PM मोदी पर बड़ा हमला, कहा - आखिरी बार लाल किले से फहराएंगे तिरंगा, इसलिए कर दें ये काम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लालकिला के प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फरहाएंगे। अब इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के तरफ से पीएम मोदी और बीजेपी पर निशाना साधा गया है बल्कि बड़ी मांग भी की गई है। जेडीयू ने आज सुबह अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया है और इस वीडियो के जरिए पीएम मोदी से बड़ी मांग की गई है।


जदयू के ट्विटर हैंडल से सोमवार सुबह जारी की गई इस वीडियो में कहा गया है कि - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 घंटे बाद लाल किले से देश की जनता को संबोधित करेंगे। ऐसे में बीते 9 साल से आपके ' मन की बात' देश ने सैकड़ो घंटे सुनी है। जनता से जुड़े मुद्दों पर आप हमेशा मौन रहते हैं लेकिन उम्मीद है कि इस बार लाल किले से आमजन के हित की बात करेंगे। देश की जनता उम्मीद कर रही है कि आप मणिपुर पर सच बोलेंगे।


वहीं बिहार में जाति आधारित गणना को करवाए जाने को लेकर इस वीडियो में कहा गया है कि - आपकी पार्टी बिहार में इसे रोकने के लिए बहुत कोशिश की लेकिन आप लोग इसमें सफल नहीं हो पाए। ऐसे में अब आप बिहार की जनता से माफी मांगिए और बिहार की तरह ही पूरे देश में जाति आधारित गणना करवाने की घोषणा लाल किले से कीजिए। देश की बहन और बेटियां आपसे बहुत निराशा है उम्मीद है कि आप उन सभी भाजपा नेता पर कठोर फैसला लेने की घोषणा लाल किले से करेंगे जिन पर यौन शोषण के गंभीर आरोप हैं। उम्मीद है कि इस बार लाल किले से युवाओं के लिए जुमले नहीं उछलाएंगे।


वीडियो के तरफ से आयुष्मान भारत में भी घोटाले का जिक्र करते हुए कहा गया है कि आपकी सरकार ने भगवान राम की अयोध्या में कई घोटाले किए हैं इन सब का सच पूरे देश को बता दीजिए। लाल किले पर आप आखरी बार तिरंगा फहरा रहे हैं। यह आपके लिए प्रायश्चित  का मौका है, आप प्रायश्चित  कर लीजिए। देश की नजर आप पर है। उम्मीद है कि इस बार लाल किला से आप सच बोलेंगे।