ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

बिहार : इंस्टा पर पड़ोसी लड़के से दोस्ती करना किशोरी को पड़ा महंगा, होटल के बंद कमरे में किया गंदा काम

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां एक किशोरी को सोशल मिडिया साइट इंस्टाग्राम पर एक नाबालिग युवक से दोस्ती करना काफी महंगा पड़ गया। इस नाबा

बिहार : इंस्टा पर पड़ोसी लड़के से दोस्ती करना किशोरी को पड़ा महंगा, होटल के बंद कमरे में किया गंदा काम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां एक किशोरी को सोशल मिडिया साइट इंस्टाग्राम पर एक नाबालिग युवक से दोस्ती करना काफी महंगा पड़ गया। इस नाबालिग ने किशोरी के साथ होटल में बंद कमरे में गंदी हरकतों को अंजाम दिया है। अब इस घटना को लेकर किशोरी के परिजनों में रोष बना हुआ है। 


मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी पटना में 16 साल के लड़के ने 12 साल की लड़की से होटल में रेप को अंजाम दिया और फिर फरार हो गया। दोनों की दोस्ती सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टा पर हुई थी। आरोपी लड़का पीड़िता के पड़ोस में ही रहता है। और दोनों एक-दूसरे को जानते भी है। यह मामला रुपसपुर इलाके से निकल कर सामने आया है। 


बताया जा रहा है कि, आरोपित पीड़िता का जानकार है और वह बहलाकर पीड़िता को राजा बाजार स्थिति एक होटल में ले गया था। जहां किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता घटना स्थल के समीप रोड पर बदहवास थी। तभी भाई उसे घर ले गया। इसके बाद पीड़िता ने घटना के बारे में परिजनों को बताया। पीड़िता का परिवार मुकदमा दर्ज करवाने के लिए स्थानीय थाने में गया, लेकिन अन्य थाना क्षेत्र की घटना होने की बात कहा एफआईआर नहीं की गई। जिसके बाद में वरीय अधिकारी के हस्तक्षेप पर इस संबंध में शास्त्री नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। 


उधर, इस मामले को लेकर थानेदार ने बताया कि आरोपित भी नाबालिग हैं। उसकी उम्र 16 साल है। छात्रा की इंस्टाग्राम पर पड़ोस में रहने वाले एक लड़के से पहचान हुई थी। होटल कर्मी ने बिना जांच के युवकों को कमरा दे दिया था। पुलिस इस लापरवाही पर होटल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।