ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

बिहार BJP अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को मिली Y+ सिक्योरिटी, IB की रिपोर्ट के बाद गृह मंत्रालय का फैसला

PATNA : बिहार में भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को गृह मंत्रालय की तरफ से VIP सुरक्षा मिली है। केंद्र सरकार ने बीजेपी नेता को Y+ सिक्योरिटी मुहैया करव

बिहार BJP अध्यक्ष  दिलीप जायसवाल को मिली Y+ सिक्योरिटी, IB की रिपोर्ट के बाद गृह मंत्रालय का फैसला
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल  को गृह मंत्रालय की तरफ से VIP सुरक्षा मिली है। केंद्र सरकार ने बीजेपी नेता को Y+ सिक्योरिटी मुहैया करवाई है। इसके बाद अब दिलीप जायसवाल की सुरक्षा में CRPF के जवान तैनात होंगे। दिलीप जायसवाल को इंटेलिजेंस ब्यूरो की थ्रेट रिपोर्ट के आधार पर गृह मंत्रालय ने सुरक्षा दी है। 


दरअसल, पिछले दिनों बिहार बीजेपी के संगठन में बड़ा बदलाव हुआ। इसके बाद पार्टी ने दिलीप जायसवाल  को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। इससे पहले इस पद की कमान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी संभाल रहे थे। लेकिन लोकसभा चुनाव में बेहतर रिजल्ट नहीं आने के बाद सम्राट से यह पद ली जाने की चर्चा थी। दिलीप जायसवाल मूल रूप से खगड़िया जिले के रहने वाले हैं। उनकी सीमांचल इलाके में अच्छी खासी पकड़ मानी जाती है।  वे पूर्णिया, अररिया और किशनगंज क्षेत्र से तीन बार के एमएलएसी हैं। जायसवाल 20 साल तक बीजेपी के कोषाध्यक्ष भी रहे हैं। 


मालूम हो कि,दिलीप जायसवाल के पास अभी राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्रालय है। वे सिक्किम के प्रदेश प्रभारी भी हैं। हालांकि, अब नई जिम्मेदारी के बाद पार्टी अतिरिक्त प्रभार वापस ले सकती है। चूंकि, सत्ता और संगठन के बीच बेहतर तालमेल के लिए पार्टी एक व्यक्ति एक पद का फॉर्मूला लागू करती है। लिहाजा उनसे कुछ पद वापस लिया जा सकता है। 


आपको बताते चलें कि, जायसवाल ने MSC, MBA, PhD और मास्टर ऑफ फिलॉसफी की डिग्री हासिल की है। वे सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में भी सक्रिय देखे गए हैं। दिलीप से पहले संजय जायवाल भी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं. उसके बाद सम्राट चौधरी को भी बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था।