ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

पटना के डाकबंगला चौराहे पर जम कर गरजे और खूब बरसे तेजस्वी, बोले- नीतीश कुमार तौबा-तौबा

PATNA : बिहार बंद के दौरान मानो तेजस्वी की पीछे-पीछे पूरा पटना उमड़ पड़ा। पटना की सड़क आरजेडी समर्थकों से पट गयी। तेजस्वी भी भीड़ को देखकर पूरे रौ में आ गए और डाकबंगला चौराहे पर ते

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : बिहार बंद के दौरान मानो तेजस्वी की पीछे-पीछे पूरा पटना उमड़ पड़ा। पटना की सड़क आरजेडी समर्थकों से पट गयी। तेजस्वी भी भीड़ को देखकर पूरे रौ में आ गए और डाकबंगला चौराहे पर तेजस्वी गरज-गरज कर खूब बरसे।

तेजस्वी ने पहले तो वहां मौजूद लोगों से खूब नारे लगवाएं। नीतीश ने इस दौरान नीतीश कुमार तौबा-तौबा कह लोगों से खूब नारे लगवाएं। तेजस्वी ने लोगों से कहा मेरे साथ-साथ नारे लगाइए 'करे के बा लड़े के बा जीते के बा।'तेजस्वी ने कहा कि अब तीर कमान से निकल गया है नीतीश कुमार का दोहरा चरित्र उजागर हो गया है। इन्होनें देश को धोखा दिया, गांधी को धोखा दिया, लोहिया-अंबेदकर और कर्पूरी -जेपी सब को धोखा दिया। नीतीश कुमार धर्मनिरपेक्षता का चोला ओढ़ कर लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। संसद में बिल को समर्थन देते हैं और कहते हैं हम बिहार में एनआरसी को लागू नहीं होने देंगे।

बता दें कि बिहार बंद के दौरान राज्‍य में कई हिस्सों में भारी हिंसा हुई। सबसे बड़ी घटना पटना के फुलवारीशरीफ में हुई, जहां दो गुटों के बीच भिड़ंत के दौरान जमकर पथराव हुआ। इस दौरान हुई गालीबारी में दर्जन भर लोगों को गोली लगी है। जबकि, एक को छुरा भी मारा गया। घटना के दौरान पथराव में आधा दर्जन पुलिसकर्मियों सहित दो दर्जन लोग घायल हो गए।पटना में ही आंदोलनकारियों की गुंडई के शिकार मीडियाकर्मी भी हुए। 

उधर, औरंगाबाद में पथराव में एसडीपीओ सहित आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए। पथराव के दौरान कथित तौर पर पुलिस पर बमबारी भी की गई। मुजफ्फरपुर, भागलपुर और नवादा सहित कई अन्‍य जगहों पर भी भारी हिंसा की। स्थिति पर नियंत्रण के लिए पुलिस ने जगह-जगह आंसू गैस के गोले छोड़े तथा लाठीचार्ज किया। इससे भी हालात काबू में नहीं आए तो हवाई फायरिंग की।




टैग्स