ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

बिहार: बाढ़ से हाल बेहाल, सीएम नीतीश हवाई सर्वेक्षण के लिए निकले

PATNA : बिहार में बाढ़ से हालात भयावह हो चुके हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज तीन जिलों का एरियल सर्वे करने वाले हैं। हवाई सर्वेक्षण के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना से रवाना हो

बिहार: बाढ़ से हाल बेहाल, सीएम नीतीश हवाई सर्वेक्षण के लिए निकले
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA : बिहार में बाढ़ से हालात भयावह हो चुके हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज तीन जिलों का एरियल सर्वे करने वाले हैं। हवाई सर्वेक्षण के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना से रवाना हो चुके हैं। उनके साथ जल संसाधन मंत्री संजय झा भी मौजूद हैं। सीएम नीतीश आज समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी जिले का जायजा लेंगे।


बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने के साथ नीतीश कुमार उन इलाकों में सुरक्षात्मक कार्य और प्रभावितों तक मदद पहुंचाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी करेंगे। बिहार के कई जिलों में नदियां उफान पर हैं। नेपाल और उसके तराई वाले इलाकों में लगातार हुई भारी बारिश की वजह से कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इससे तटबंध वाले इलाकों में पानी प्रवेश कर चुका है। कई जगहों पर तटबंध टूटने के कारण गांव में पानी फैला हुआ है।


गौरतलब है कि कल (मंगलवार) को भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई जिलों का हवाई सर्वे किया। पश्चिम चम्पारण, पूर्वी चम्पारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी एवं शिवहर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। मुख्यमंत्री ने बाढ़ग्रस्त पश्चिमी चम्पारण जिले के रामनगर, नरकटियागंण, गौनाहा, चनपटिया, मझौलिया तथा पूर्वी चम्पारण जिले के सुगौली, रामगढ़वा, छौड़ादानो, बंजरिया, चिरैया, ढाका, पताही मधुबन तथा मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट, कटरा, औराई क्या सीतामढ़ी जिले के सन्नीसैदपुर, बेलसंड, वैरगनिया तथा शिवहर जिले के तीन प्रखण्डों का हवाई सर्वेक्षण किया। हवाई सर्वेक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, जल संसाधन विभाग के सचिव संजीव हंस एवं मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार भी मौजूद थे।


हवाई सर्वेक्षण से लौटने के बाद मंगलवार को पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा था कि इस बार अधिक बारिश के कारण कई जगहों पर बाढ़ की स्थिति से पैदा हो गयी है। आंखों का इलाज कराने कुछ दिन पूर्व हम दिल्ली गए थे। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लेने के लिए हमने पांच जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया है। कल तीन बाढ़ ग्रस्त जिलों का और जायजा लेंगे। हमने सर्वेक्षण के दौरान नदियों की वर्तमान स्थिति का भी जायजा लिया है। हमारी प्राथमिकता में यह काम सबसे ऊपर है। आज मुख्यमंत्री तीन जिलों का हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं। सीएम नीतीश आज समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी जिले का जायजा लेंगे।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ASHMIT

FirstBihar संवाददाता