ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

बिहार आकर मुद्दे की बात नहीं कर रहे BJP के स्टार प्रचारक, बोले तेजस्वी यादव- मेरे खिलाफ बोलने के बाद ही मोदी जी खुश हो जाते हैं

PATNA : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की नवरात्रि के दौरान मछली खाने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने

बिहार आकर मुद्दे की बात नहीं कर रहे BJP के स्टार प्रचारक, बोले तेजस्वी यादव-  मेरे खिलाफ बोलने के बाद ही मोदी जी खुश हो जाते हैं
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की नवरात्रि के दौरान मछली खाने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को लेकर जमकर आलोचना की थी। बिहार के जमुई में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि आप कुछ भी खा सकते हैं। मछली, सुअर, घोड़ा या हाथी। लेकिन आपने इसका दिखावा करके उन लोगों की संवेदनाओं को क्यों आहत किया, जब लोग तपस्या कर रहे हैं। वहीं, अब राजनाथ सिंह के इस बयान पर तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है। तेजस्वी ने कहा है कि वो खुद मजबूरी में ऐसा बोल रहे हैं। 


तेजस्वी यादव ने कहा कि राजनाथ सिंह जी का हम सम्मान करते हैं। वह अभिभावक हैं। लेकिन वह हमारे खिलाफ नहीं बोलेंगे तो मोदी जी खुश कैसे होंगे। लिहाजा, मोदी जी को खुश करने के लिए वह ऐसा बोल रहे हैं ताकि उनकी प्रासंगिकता बनी रहे। इसलिए वह यह सब बातें कह रहे हैं। लेकिन राजनाथ सिंह जी जब बिहार आए तो मुद्दे की बात नहीं की।


इसके अलावा तेजस्वी ने कहा कि राजनाथ सिंह देश के रक्षामंत्री हैं। अग्निवीर योजना से पूरे देश का नौजवान आहत है। लेकिन इस पर वह कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। इसलिए अगर राजनाथ सिंह कुछ बोल कर गए हैं तो हम उस पर अधिक नहीं बोलेंगे। वो आएं, उनका स्वागत हैं। उन्होंने अच्छे तरीके से अपने पार्टी के लिए प्राचार किया है। 


उधर, चिराग पासवान की तरफ से इस बार बिहार की सभी 40 सीटों पर जीत हासिल करने के दावों को लेकर तेजस्वी ने कहा कि इसमें वह नया क्या कह रहे हैं। उनके गठबंधन के तमाम नेता यही बात कह रहे हैं तो यह तमाम चीज़ जनता तय करती है और जनता क्या तय की है इसकी जानकारी तो 4 जून को मिल ही जाएगा। उनको बस यही कहना है कि अभी तो घर छिना गया मालूम नहीं और क्या छिना जाएगा।