ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

BIG BREAKING : सियासी घमासान के बीच अचानक राज्यपाल से मिलने पहुंचे CM नीतीश, करीबी मंत्री भी मौजूद

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के सियासी गलियों से निकलकर सामने आ रही है जहां सीएम नीतीश कुमार अचानक राजपाल से मिलने राजभवन पहुंच गए हैं। के साथ वित्त विभाग के मंत्री विजय

BIG BREAKING :  सियासी घमासान के बीच अचानक राज्यपाल से मिलने पहुंचे CM नीतीश, करीबी मंत्री भी मौजूद
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के सियासी गलियों से निकलकर सामने आ रही है जहां सीएम नीतीश कुमार अचानक राजपाल से मिलने राजभवन पहुंच गए हैं। के साथ वित्त विभाग के मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद हैं। बिहार के सीएम उस समय राजभवन पहुंचे हैं जब बिहार की सियासत में हलचल काफी बढ़ी हुई है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतीश कुमार एक बार फिर से अपना गठबंधन बदल सकते हैं।  


दरअसल,  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को अचानक राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलने राजभवन पहुंच गए। नीतीश कुमार के राज्यपाल से मिलने का क्या उद्देश्य था यह स्पष्ट तौर पर सामने नहीं आया है। सीएम के साथ उनके कैबिनेट के मंत्री और उनके बेहद करीबी माने जाने वाले विजय चौधरी भी साथ हैं ।   


मालुम हो कि, पिछले कुछ दिनों से यह चर्चा काफी सुर्ख़ियों में हैं की क्या सीएम वापस से भाजपा के साथ जा सकते हैं। ऐसे में अब उनका राज्यपाल से अचानक मुलाक़ात को लेकर कई सियासी सवाल आ रहे हैं। हालांकि, इससे पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव कह चुके हैं कि ऐसी कोई भी बात नहीं है सबकुछ सही है और हमलोग एक साथ चुनाव लड़ सकते हैं। लेकिन, पिछले दिनों राजद के मंत्री के विभाग बदलने के बाद उनके ही एक करीबी मंत्री ने यह भो कहा था कि- कुछ हिसाब किताब आप लोग भी लगाइए। 


वहीं,  इसके पहले नीतीश कुमार और राज्यपाल एक अन्य कार्यक्रम में एक साथ मंचासीन थे। मंगलवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित राजकीय कार्यक्रम में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर के साथ नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित कई अन्य मंत्री शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान नीतीश कुमार और राज्यपाल के बीच बातचीत भी हुई।  


उसके बाद नीतीश कुमार वहां से से राजभवन के लिए रवाना हो गए। उनके  साथ ही विजय चौधरी को लेकर जाने से कई तरह की बातें होने लगी हैं। कयासबाजियों का दौर जारी है कि किन वजहों से वे राजभवन गए हैं।सीएम नीतीश के राजभवन जाने के पीछे क्या करण है इस पर सरकार या जदयू की ओर से कोई कुछ नहीं बोल रहा है।