ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

विधानसभा में बजट पर बहस, तेजस्वी ने सुनाई भैंस की कहानी

PATNA : बिहार सरकार के बजट पर आज विधानसभा में चर्चा हो रही है। चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बजट पर अपनी बात सदन में रख रहे हैं। इस दौरान तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार के बजट को छलावा कर

विधानसभा में बजट पर बहस, तेजस्वी ने सुनाई भैंस की कहानी
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार सरकार के बजट पर आज विधानसभा में चर्चा हो रही है। चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बजट पर अपनी बात सदन में रख रहे हैं। इस दौरान तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार के बजट को छलावा करार दिया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में सरकार की तरफ से पेश किया गया बजट झुनझुना के अलावा और कुछ भी नहीं है। तेजस्वी यादव ने इसे लेकर विधानसभा में आज एक भैंस की कहानी सुनाई।


तेजस्वी ने कहा कि गांव में एक बार भैंस की चोरी हुई चोर ने भैंस के गले में बंधी घंटी को दूसरी जगह पर लटका दिया और घंटी की आवाज सुनकर गांव वाले जब वहां पहुंचे तब तक के चोर भैंस को लेकर निकल चुका था बिहार में बजट को लेकर सरकार ने जो खेल खेला है वह भी इसी भैंस और घंटी की कहानी जैसी ही है।


लालू राबड़ी शासनकाल के दौरान बिहार सरकार की तरफ से पेश किए जाने वाले बजट और मौजूदा सरकार के बजट का तुलनात्मक विवरण पेश करते हुए कहा कि बिहार का बजट आज उस रफ्तार से आगे नहीं बढ़ रहा जिस रफ्तार से आरजेडी के शासनकाल में बढ़ा। राष्ट्रीय औसत के आंकड़ों को भी तेजस्वी यादव ने सदन में रखा। तस्वीर ने कहा कि तार किशोर प्रसाद वित्त मंत्री हैं उनके बजट से उम्मीदें थी लेकिन उम्मीद टूट चुकी है।

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता