ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

भोला राम तूफानी को याद कर बुरे फंसे लालू, ललन सिंह बोले.. हेलीकॉप्टर पर घुमाकर चारा घोटाला का फाइल साइन करवा लिए

PATNA : अपने सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय भोलाराम तूफानी को याद कर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बुरे फंस गए हैं. लालू प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय जनता दल के प्रशिक्षण शिविर

भोला राम तूफानी को याद कर बुरे फंसे लालू, ललन सिंह बोले.. हेलीकॉप्टर पर घुमाकर चारा घोटाला का फाइल साइन करवा लिए
First Bihar
3 मिनट

PATNA : अपने सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय भोलाराम तूफानी को याद कर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बुरे फंस गए हैं. लालू प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय जनता दल के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए मंगलवार को भोलाराम तूफानी की कहानी सुनाई थी. कभी लालू प्रसाद यादव की कैबिनेट में पशुपालन मंत्री रहे भोलाराम तूफानी की चर्चा करते हुए लालू यादव ने कहा था कि जब पहली बार वह भोलाराम तूफानी को लेकर हेलीकॉप्टर पर घूमे तो उसके बाद पूर्व मंत्री ने उनसे क्या कुछ कहा था. लालू ने इस वाकये का जिक्र किया तो आरजेडी के प्रशिक्षण शिविर में मौजूद नेता अपनी हंसी रोक के बगैर नहीं रह पाए थे. लेकिन अब लालू की यही कहानी उनके लिए घेराबंदी का कारण बन गई है.


लालू यादव ने जिस तरह भोलाराम तूफानी को याद किया, उसके बाद अब जनता दल यूनाइटेड ने आरजेडी सुप्रीमो पर पलटवार किया है. जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि भोलाराम तूफानी बेहद सज्जन व्यक्ति थे. एक ईमानदार मंत्री को लालू यादव ने चारा घोटाला के मामले में फंसा दिया. ललन सिंह ने कहा कि भोलाराम तूफानी को हेलीकॉप्टर पर घुमाने की कहानी तो लालू यादव ने बता दी. लेकिन यह नहीं बताया कि कैसे उन्होंने हेलीकॉप्टर पर घुमाने के बाद तूफानी से चारा घोटाले की फाइल पर हस्ताक्षर करवा लिए थे. कैसे घोटालों की फाइल भोलाराम तूफानी के सामने आती गई और लालू यादव अपनी मर्जी के मुताबिक भोलाराम तूफानी से साइन करवाते रहें.


इतना ही नहीं जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने भोलाराम तूफानी को लेकर लालू यादव के कारनामे को खूब याद किया है. ललन सिंह ने कहा कि लालू यादव ने राजनीति में भ्रष्टाचार का जो खेल खेला, उसके बाद अब वह उसी तरह की ट्रेनिंग अपने बेटे तेजस्वी यादव को दे रहे हैं. ललन सिंह ने कहा कि प्रवासी नेता को लालू यादव इस बात की ट्रेनिंग दे रहे हैं कि आखिर कैसे लोगों को बेवकूफ बनाया जाता है. लालू यादव ने दलित उत्थान का दिखावा तो किया लेकिन दलितों को घोटाले के मामले में फंसाने का भी काम किया.