ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

भामाशाह जयंती के बहाने JDU में आज दिखेगा बर्चस्व का खेल, आरसीपी कैम्प का कार्यक्रम कराया जा चुका है कैंसिल

PATNA : जनता दल यूनाइटेड की तरफ से आज पटना में भामाशाह जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जेडीयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ की तरफ से पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में इसका आयोजन किया जाएग

भामाशाह जयंती के बहाने JDU में आज दिखेगा बर्चस्व का खेल, आरसीपी कैम्प का कार्यक्रम कराया जा चुका है कैंसिल
Editor
3 मिनट

PATNA : जनता दल यूनाइटेड की तरफ से आज पटना में भामाशाह जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जेडीयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ की तरफ से पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में इसका आयोजन किया जाएगा। सुबह 11 बजे से कर्पूरी सभागार में आयोजित होने वाले जयंती समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा समेत जेडीयू के सभी मंत्रियों, विधायकों, विधान पार्षदों और बड़े नेताओं के शामिल होने की बात कही गई है हालांकि पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और मौजूदा केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। 


आपको याद दिलाने की भामाशाह जयंती के बहाने जेडीयू में चल रहा सियासी खेल आज और ज्यादा दिलचस्प होता अगर राजगीर में आरसीपी कैंप की तरफ से किए जा रहे आयोजन को कैंसिल नहीं कर दिया गया होता। दरअसल आरसीपी कैंप के नेताओं ने राजगीर में भव्य तरीके से भामाशाह जयंती के आयोजन की तैयारी की थी। आरसीपी सिंह के करीबी माने जाने वाले विभूति सिंह समेत अन्य नेताओं ने राजगीर में 10000 से ज्यादा लोगों के जुटान का इंतजाम किया था। आरसीपी सिंह इस कार्यक्रम का उद्घाटन भी करने वाले थे लेकिन प्रदेश नेतृत्व ने इसे लेकर नाराजगी जताई। मुख्यालय से पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को यह मैसेज दिया गया की भामाशाह जयंती का अधिकारिक कार्यक्रम पटना में है। हालांकि जेडीयू के नेताओं ने राजगीर में भामाशाह जयंती के आयोजनकर्ता विभूति को आयोजन रद्द करने के लिए कहा भी लेकिन वह तैयार नहीं हुए। हालांकि आरसीपी सिंह ने इस कार्यक्रम से दूरी बना ली। आरसीपी सिंह की दूरी बनते ही उनके करीबियों ने भी इस कार्यक्रम से दूरी बना ली। अब राजगीर में जो जयंती समारोह आयोजित हो रहा है उससे आरसीपी सिंह कैंप का कोई सरोकार नहीं लगता।


जेडीयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ ने दानवीर भामाशाह जयंती की तैयारी पूरी कर ली है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, उपेन्द्र कुशवाहा, उमेश सिंह कुशवाहा के साथ शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, जल संसाधन और सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा, पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष ललन सर्राफ समेत कई सांसद, विधायक, विधानपार्षद, वरिष्ठ नेतागण और व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के सभी जिलों, महानगर, नगर, प्रखंड के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। आरसीपी सिंह के आलावे नीतीश कुमार ने भी इस आयोजन से दूरी बना रखी है।