ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

भारत जोड़ों न्याय यात्रा में तेजस्वी ने चलाई राहुल गांधी की जीप, ड्राईवर बन दिया बड़ा मैसेज

PATNA : राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान बिहार के सासाराम में हैं। तेजस्वी यादव का भी उन्हें साथ मिला है। सासाराम में यात्रा शुरू हुई तो रेड कलर की जीप में राहुल-त

भारत जोड़ों न्याय यात्रा में  तेजस्वी ने चलाई राहुल गांधी की जीप, ड्राईवर बन दिया बड़ा मैसेज
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान बिहार के सासाराम में हैं। तेजस्वी यादव का भी उन्हें साथ मिला है। सासाराम में यात्रा शुरू हुई तो रेड कलर की जीप में राहुल-तेजस्वी साथ दिखे। जीप तेजस्वी चला रहे हैं, बगल में राहुल गांधी बैठे हैं। पीछे कांग्रेस नेता मीरा कुमार भी हैं। नीतीश कुमार के इंडिया गठबंधन से बाहर होने के बाद ये पहला कार्यक्रम है जहां तेजस्वी और राहुल गांधी एक साथ नजर आ रहे हैं।


दरअसल , राहुल गांधी और तेजस्वी यादव भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान रोहतास से कैमूर पहुंचेंगे। इन दोनों के स्वागत के लिए महागठबंधन के कार्यकर्ता भारी संख्या में तैयार हैं। राजद विधायक सुधाकर सिंह, संगीता कुमारी और कांग्रेस विधायक भरत बिंद अपने समर्थकों के साथ दोनों नेताओं के स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए है। एनएच-2 होते हुए दुर्गावती प्रखंड के धनेक्षा तक दोनों नेता रोड़ शो करेंगे। धनेक्षा इंटरस्तरीय स्कूल में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव जनसभा को संबोधित करेंगे।


वहीं, तेजस्वी यादव की जो तस्वीरें निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक यह अपने आप में यह एक बड़ा संदेश बताया जा रहा है। तेजस्वी इस तस्वीर के जरिया यह संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि वह राहुल गांधी के लिए एक सारथी के रूप में काम करते रहेंगे। उनके इस तस्वीर से यह मत भी मतलब निकाला जा रहा है कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनने के लिए तेजस्वी यादव को कुछ भी करना होगा तो वह पीछे नहीं हटेंगे और हर संभव कांग्रेस और राहुल गांधी की मदद के लिए तत्पर रहेंगे।


आपको बताते चलें कि, कांग्रेस की न्याय यात्रा बिहार में तब पहुंची जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन से अलग हो गए हैं। हालांकि, इसके बाद तेजस्वी यादव ने पलटवार करते हुए कहा था कि तानाशाह को बिहार में रोकने का काम अब आपका भतीजा करेगा, जो झंडा आपने उठाया था उसे अब तेजस्वी यादव लेकर चलेगा। ऐसे में माना जा रहा है कि तेजस्वी का राहुल के साथ मंच साझा करना आगामी चुनाव में नए रंग खिला सकता है।