ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

8 दिसंबर को देशभर में होगा आंदोलन, AISA ने किया भारत बंद का समर्थन

PATNA : देश भर में कृषि बिल को लेकर आंदोलन छिड़ा हुआ है. दिल्ली में किसान अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं वहीं अलग-अलग राज्यों में विपक्षी दलों के नेताओं द्वारा भी धरना प्रदर्शन किय

8 दिसंबर को देशभर में होगा आंदोलन, AISA ने किया भारत बंद का समर्थन
First Bihar
2 मिनट

PATNA : देश भर में कृषि बिल को लेकर आंदोलन छिड़ा हुआ है. दिल्ली में किसान अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं वहीं अलग-अलग राज्यों में विपक्षी दलों के नेताओं द्वारा भी धरना प्रदर्शन किया जा रहा है. इसी कड़ी में आज भाकपा माले के प्रदेश कार्यालय आइसा ने दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की विस्तारित बैठक का आयोजन किया जिसमें नेताओं ने कृषि बिल समेत लव जिहाद, बेरोजगारी, खस्ताहाल स्वास्थ्य व्यवस्था आदि ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की. 


बैठक में पालीगंज से विधायक संदीप सौरव ने कहा कि बीजेपी बंगाल चुनाव के मद्देनजर लव जिहाद जैसे मुद्दे को हवा देकर सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की एक बार फिर कोशिश कर रही है. आइसा लव जिहाद के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान चलाएगी और शिक्षा व रोजगार के मुद्दों पर देश भर में बेरोजगार छात्रों के साथ मिलकर आंदोलन करेगी. 


वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष एन साईं बालाजी ने कहा कि AISA किसान विरोधी कृषि कानूनों के खिलाफ 8 दिसंबर को प्रस्तावित भारत बन्द का समर्थन करेगी. और सरकार जबतक तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती है तबतक आन्दोलन जारी रखेगी.