ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

बिहार विधानसभा उपचुनाव में बराबरी का रहा मुकाबला, BJP और RJD दोनों ने बचाई अपनी सीट

PATNA : बिहार विधानसभा उपचुनाव में मुकाबला बराबरी का रहा है बीजेपी और आरजेडी दोनों अपनी अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे हैं। मोकामा सीट पर एक बार फिर से आरजेडी का कब्जा हो गया है जबक

बिहार विधानसभा उपचुनाव में बराबरी का रहा मुकाबला, BJP और RJD दोनों ने बचाई अपनी सीट
Editor
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा उपचुनाव में मुकाबला बराबरी का रहा है बीजेपी और आरजेडी दोनों अपनी अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे हैं। मोकामा सीट पर एक बार फिर से आरजेडी का कब्जा हो गया है जबकि गोपालगंज में बीजेपी ने भी अपना किला बचाए रखा है। दोनों सीट पहले इन्हीं दोनों दलों के पास थी और सीधा मुकाबला भी इन्हीं दोनों पार्टियों के बीच रहा। आखिरकार मोकामा सीट पर आरजेडी की उम्मीदवार नीलम देवी में जीत हासिल की जबकि दूसरी तरफ गोपालगंज में बीजेपी प्रत्याशी कुसुम देवी ने आरजेडी उम्मीदवार को हरा दिया है।


मोकामा और गोपालगंज का उप चुनाव कई मायनों में बेहद खास रहा है। इन दोनों सीटों पर पहले पुरुष विधायक हुआ करते थे लेकिन अब दोनों ही सीटों पर महिला विधायक जीतकर सदन में पहुंच रही हैं। खास बात यह भी है चुनाव में जीत हासिल करने वाली इन दोनों महिला विधायकों के पति पहले इसी सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। पूर्व मंत्री और बीजेपी के विधायक रहे सुभाष सिंह के निधन के बाद गोपालगंज में चुनाव कराया गया था। यहां उनकी पत्नी कुसुम देवी की जीत हुई है जबकि पूर्व विधायक अनंत सिंह की सदस्यता चली जाने के बाद मोकामा में चुनाव कराया गया और अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने चुनाव में जीत हासिल की है।