ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

बेशर्म लोगों ने बदला पाला, RJD विधायक के बदलने पर बोली राबड़ी देवी ... 10- 20 करोड़ रुपए के लिए बेच दिया इमान

PATNA: बिहार में पिछले कुछ दिनों से विधायकों का पाला बदल का खेल जारी है। फ्लोर टेस्ट से लेकर अबतक महागठबंधन के छह विधायक पाला बदल चुके हैं। ऐसे में अब सत्ता में काबिज सरकार पर बिहा

बेशर्म लोगों ने बदला पाला, RJD विधायक के बदलने पर बोली राबड़ी देवी ... 10- 20 करोड़ रुपए के लिए बेच दिया इमान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA: बिहार में पिछले कुछ दिनों से विधायकों का पाला बदल का खेल जारी है। फ्लोर टेस्ट से लेकर अबतक महागठबंधन के छह विधायक पाला बदल चुके हैं। ऐसे में अब सत्ता में काबिज सरकार पर बिहार विधान परिषद की नेता विपक्ष राबड़ी देवी ने जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि- ये भ्रष्टाचारियों की सरकार है और इस सरकार में डकैती, किडनैपिंग और अन्य तरह की आपराधिक  घटनाओं का बोलबाला होता है। 


वहीं राजद के चार और कांग्रेस के दो विधायक के पाला बदलने से जुड़े सवाल पर राबड़ी देवी ने कहा कि- हमारे विधायक को 10-10 करोड़ में खरीदा गया है। हम तो यही कहना चाहते हैं कि पैसा लेने वाला लोग और पैसा देने वाला लोग दोनों बेशर्म है। यदि हमारी पार्टी से उनको जाना था, हमारे यहां उनको अच्छा नहीं लग रहा था तो इस्तीफा देकर जाते ,


इसके अलावा जब यह सवाल किया गया कि पाला बदलने वाले विधायक यह कह रहे हैं कि-वो लोग तेजस्वी यादव के साथ खुश नहीं थे उनके काम से संतुष्ट नहीं है, इसके जवाब में राबड़ी देवी ने कहा कि - उनको नजर नहीं आ रहा है की आज कैसे तेजस्वी यादव के साथ इतने लोग खड़े हैं और यदि वो तेजस्वी के काम से संतुष्ट नहीं है तो फिर कैसे चुनाव जीत कर आये हैं।  वह विधायक बने कैसे? हमने टिकट दिया और उनको चुनाव लड़वाया तभी तो वह विधायक बनें, वरना वो कहां विधायक बने हुए थे। 


उधर, राबड़ी देवी ने स्कूल और शिक्षा विभाग से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए कहा कि - जो भी बात मुख्यमंत्री कहते हैं वो खुद में एक कानून बन जाता है तो फिर जो कानून पास हैं उस पर काम करना चाहिए। वैसे शिक्षकों को भी समझना चाहिए कि घर में बैठकर और अपनी मर्जी चलाकर नौकरी थोड़े न होता है। यह तो गलत बात है न पढ़ाने का काम है तो पढ़ाइए।