ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

बेगूसराय की घटना पर विपक्ष हमलावर, बीजेपी के बाद अब चिराग ने CM नीतीश से मांगा इस्तीफा

BEGUSARAI: बेगूसराय में कल शाम हुए अपराधिक घटना के बाद विपक्ष एक्शन में आ गया है. LJP के अध्यक्ष चिराग पासवान ने नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफा मांगा है. चिर

बेगूसराय की घटना पर विपक्ष हमलावर, बीजेपी के बाद अब चिराग ने CM नीतीश से मांगा इस्तीफा
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में कल शाम हुए अपराधिक घटना के बाद विपक्ष एक्शन में आ गया है. LJP के अध्यक्ष चिराग पासवान ने नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफा मांगा है. चिराग पासवान ने कहा है कि जब बिहार संभल नही रहा है तो नीतीश कुमार इस्तीफा क्यों नही दे देते हैं. नीतीश कुमार को पद पर बने रहने का कोई अधिकार नही है. पासवान ने सवाल किया कि अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है क्या यही नीतीश कुमार का जनता राज है?चिराग ने घटना में हुई मौत का जिम्मेदार नीतीश कुमार को बताया है.




वहीं, केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश राज में अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है. अपराधियों को भय नाम का चीज़ नही रह गया है. गिरिराज सिंह ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि घटना के बाद 30 किलोमीटर तक अपराधी 4 थानों से गुजरते हुए बिना रोक टोक गोली चलाते निकल गये. गिरिराज सिंह ने कहा कि सिर्फ अफसरों के साथ बैठक करने से नही होगा. घटना के समय चार थानों की आपकी पुलिस क्या कर रही थी? क्या चार थानों के बीच कोई पुलिस नही थी जो अपराधियों को रोक पाए. जनता राज पर सवाल उठाते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री को लाचार बताया है. उन्होंने कहा कि क्या इसी जंगलराज को मुख्यमंत्री जनताराज बता रहे हैं?




बता दें कि,बेगूसराय में कल यानि मंगलवार कि शाम अपराधियों ने 11 लोगों को गोली मार दी, जिसमे 1 की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद विपक्ष के कई नेता नीतीश सरकार को निशाने पर ले रहे हैं. LJP के अध्यक्ष चिराग पासवान ने नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग तक कर डाली है. तो वहीं केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार को लाचार मुख्यमंत्री बता दिया है.

टैग्स