ब्रेकिंग
पटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनापटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

बड़ी खबर: कल शाम बिहार में कैबिनेट का विस्तार, NDA में सीट शेयरिंग फाइनल होते ही शपथग्रहण का समय तय हुआ

PATNA: बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग का मामला सुलझ गया है. दिल्ली में आज चिराग पासवान को पांच सीट देकर सब फाइनल कर दिया गया. उसके साथ ही एक और बड़ा फैसला ले ल

बड़ी खबर: कल शाम बिहार में कैबिनेट का विस्तार, NDA में सीट शेयरिंग फाइनल होते ही शपथग्रहण का समय तय हुआ
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग का मामला सुलझ गया है. दिल्ली में आज चिराग पासवान को पांच सीट देकर सब फाइनल कर दिया गया. उसके साथ ही एक और बड़ा फैसला ले लिया गया है. जनवरी से ही लटका नीतीश कैबिनेट का विस्तार कल शाम होने जा रहा है. गुरूवार की शाम पांच बजे नीतीश कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है. सूत्रों के हवाले से ये बड़ी खबर निकल कर सामने आयी है.


गौरतलब है कि महागठबंधन से नाता तोड़ने क बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी से हाथ मिलाया था। जिसके बाद वे एनडीए में शामिल हो गये। 28 जनवरी को बिहार में एनडीए की नई सरकार का गठन हुआ। नीतीश कुमार 9वीं बार बिहार के सीएम बने। तब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ 8 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को डिप्टी सीएम बनाये गये थे।


बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद 3 फरवरी को मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पास कुल 5 मंत्रालय रखा जबकि डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को 9-9 विभाग दिया गया। विजय कुमार चौधरी को 6 विभाग, बिजेन्द्र प्रसाद यादव और डॉ. प्रेम कुमार को 5-5 विभाग, श्रवण कुमार को 3 विभाग, संतोष कुमार सुमन को 2 विभाग और सुमित कुमार सिंह को एक विभाग विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा दिया गया था। 


अब करीब 40 दिन बाद एक बार फिर से 14 मार्च की शाम 5 बजे  नीतीश कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी से सांसद प्रिंस राज को भी बिहार में मंत्री बनाया जा सकता है। लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर जो फार्मूला तैयार किया गया है उसके अनुसार यह तय किया गया है कि प्रिंस राज को बिहार में मंत्री पद दिया जाएगा। हालांकि इस बात की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हो पाई है। अब सभी की नजर 14 मार्च को होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी हुई है। गुरुवार को यह क्लियर हो जाएगा कि किस-किस को मंत्री पद मिलता है।  


बता दें कि अभी मंत्रिमंडल में शामिल 9 मंत्रियों के पास विभाग का अधिक बोझ है। जिसे देखते हुए मंत्रिमंडल विस्तार का फैसला लिया गया है। यह सवाल भी बार-बार उठता रहा है कि बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार कब होगा। तो इंतजार की घड़ी अब खत्म हो गयी है। कल होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में संजय झा और शाहनवाज हुसैन मंत्री नहीं बनेंगे। क्योंकि संजय झा राज्यसभा चले गये हैं वही शाहनवाज अब विधान पार्षद नहीं हैं। इसलिए उन्हें मंत्री नहीं बनाया जाएगा। वही नितिन नवीन, मंगल पांडेय, लेसी सिंह, अशोक चौधरी, मदन सहनी, रत्नेश सदा, सुनील कुमार को मंत्री बनाया जा सकता है। 



संबंधित खबरें