ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

बैठक के बाद बोले मंत्री सुधाकर सिंह, इलाज के लिए सिंगापुर जा रहे लालू, उनसे आशीर्वाद लेने आए थे

PATNA: पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास में आरजेडी कोटे के तमाम मंत्रियों की बैठक बुलायी गयी। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। बिहार में महागठब

बैठक के बाद बोले मंत्री सुधाकर सिंह, इलाज के लिए सिंगापुर जा रहे लालू, उनसे आशीर्वाद लेने आए थे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास में आरजेडी कोटे के तमाम मंत्रियों की बैठक बुलायी गयी। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। बिहार में महागठबंधन की नई सरकार के गठन के एक महीने होने पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मंत्रियों से पिछले एक महीने के काम-काज का ब्यौरा लिया।


बैठक में शामिल होने के बाद आरजेडी कोटे के मंत्री सुधाकर सिंह ने मीडिया से बातचीत की। कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव  इलाज के लिए सिंगापुर जा रहे है। राजद कोटे से सभी मंत्री व पार्टी के नेता उनसे आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। 2024 में होने वाले लोकसभा  चुनाव के लिए राजद और कार्यकर्ता मजबूती से लगे रहे यह निर्देश लालू प्रसाद यादव ने दिया है। 


मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा कि पार्टी सर्वोपरि है। समय-समय पर विधायकों और जिलाध्यक्षों के कार्यों की समीक्षा की जाती हैं। हमलोग तो विधायक से ही मंत्री है अलग से तो है नहीं..हमारी समीक्षा भी उसी का हिस्सा है। घोषणा पत्र के माध्यम से जो वादा हमने जनता से किया उस पर हम काम कर रहे हैं। नौकरियों का विज्ञापन निकाली जा रही है और नियुक्ति पत्र भी बांटे जा रहे हैं। 


बता दें कि 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने राजद कोटे के सभी मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की। तेजस्वी यादव ने सभी मंत्रियों से पिछले एक महीने के कामकाज का लेखा-जोखा लिया। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद एक महीने में कितना काम हुआ इसकी जानकारी तेजस्वी यादव ने ली।  


टैग्स