ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

बड़ी खबर : विधानसभा चुनाव से पहले के.सी. त्यागी ने पद से दिया इस्तीफा, अब इस नेता को मिली जिम्मेदारी

PATNA : बिहार की राजनीतिक गलियारें से इस वक्त की बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां बिहार की सत्ता में काबिज जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया ह

बड़ी खबर : विधानसभा चुनाव से पहले के.सी. त्यागी ने पद से दिया इस्तीफा, अब इस नेता को मिली जिम्मेदारी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार की राजनीतिक गलियारें से इस वक्त की बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां बिहार की सत्ता में काबिज जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह पर पार्टी के दूसरे नेता को यह जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपने पद को त्याग दिया है। 


दरअसल, जदयू के  महासचिव आफाक अहमद खान ने पत्र जारी कर इसकी सूचना दी है कि के. सी. त्यागी ने प्रवक्ता पद से इस्तीफा दिया है।  इसके साथ ही पार्टी के तरफ से उनका यह निर्णय स्वीकार किया गया है अब उनकी जगह पर दूसरे नेता को सीएम नीतीश कुमार के निर्देश पर पद सौंप दिया गया है। जदयू के तरफ से जो पत्र जारी किया गया है उसमें कहा गया है कि -"जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री नीतीश कुमार (मुख्यमंत्री, बिहार) ने श्री राजीव रंजन प्रसाद को राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया है। श्री के. सी. त्यागी, जो प्रवक्ता के पद पर पार्टी में है, उन्होंने निजी कारण से पार्टी के प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया है। धन्यवाद ! (आफाक अहमद खान) महासचिव सदस्य  बिहार विधान परिषद्"। 


केसी त्यागी के इस्तीफा देने के मुद्दे पर जनता दल यूनाइटेड के सूत्रों के अनुसार, वह कई मुद्दों पर अपनी अलग लाइन ले रहे थे, जिससे पार्टी को शर्मिंदगी उठानी पड़ रही थी, जिसमें सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद एससी-एसटी आरक्षण का मुद्दा, फिर इजरायल-फिलिस्तीन का मुद्दा शामिल है, जहां उन्होंने भारत ब्लॉक के अधिकांश नेताओं के साथ हस्ताक्षर किए थे, इसलिए पार्टी ने आपसी अलगाव के लिए कदम उठाया, इसलिए उन्होंने इस्तीफा दे दिया और उनके स्थान पर एक नया राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया।