ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

बड़ी खबर : BPSC ने TRE परीक्षा का समय बदला, 12 की बजाय 2:30 बजे शुरू होगा एग्जाम, जानिए क्या है वजह

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग ने आज 8 दिसंबर को होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा का समय बदल दिया है अब जो परीक्षा आज दोपहर 12:00 बजे से शुरू होने थी उसे परीक्षा को दोपहर 2:30 बजे

बड़ी खबर : BPSC ने TRE परीक्षा का समय बदला, 12 की बजाय 2:30 बजे शुरू होगा एग्जाम, जानिए क्या है वजह
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग ने आज 8 दिसंबर को होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा का समय बदल दिया है अब जो परीक्षा आज दोपहर 12:00 बजे से शुरू होने थी उसे परीक्षा को दोपहर 2:30 बजे से शुरू किया जाएगा अभ्यर्थी को 12:30 बजे से लेकर 1:30 बजे के बीच परीक्षा केंद्र में एंट्री दी जाएगी। या फैसला चक्रवर्ती तूफानों के चलते ट्रेनों के समय में हुई देरी के कारण लिया गया है। इस बात की जानकारी खुद बीएससी अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने ट्वीट करते हुए दी है। ध्यान रहे कि यह परीक्षा समय बदलाव केवल आज यानी 8 दिसंबर के लिए ही किया गया है।


दरअसल, बिहार लोक सेवा आयोग के चेयरमैन  अतुल प्रसाद ने ट्वीट कर कहा है कि, 'चक्रवाती प्रभाव के कारण विभिन्न ट्रेनों के देरी से चलने आदि के मद्देनजर आज यानी 8 दिसंबर 2023 को टीआरई अभ्यर्थियों को दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया जाएगा और परीक्षा 2:30 बजे से शुरू होगी। बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन आज शुक्रवार को 2,23,506 अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी। इसके लिए 396 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। आज शिक्षा विभाग और पिछड़ा वर्ग 9वीं-10वीं और अनुसूचित जाति कल्याण विभाग की छठी से आठवीं तक के लिए परीक्षा होगी।


मालूम हो कि,  बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा में बड़ी तादाद में यूपी, झारखंड समेत अन्य राज्यों के अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। अभ्यर्थी लगातार ट्रेनों के देरी से चलने की शिकायत कर रहे थे। इसके बाद अब आयोग ने समय में बदलाव किया है।परीक्षा का समय बदले जाने की जानकारी सभी एग्जार सेंटरों और संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है।


आपको बताते चलें कि, परीक्षा शुरू होने के एक घंटा पहले परीक्षा कक्ष में प्रवेश बंद कर दिया जायेगा। अभ्यर्थियों की गहन जांच के साथ ई-एडमिट कार्ड एवं आधार कार्ड से मिलान करने के बाद ई-एडमिट कार्ड की बार-कोड स्कैनिंग की जाएगी। इसके बाद फोटोग्राफ का मिलान करने के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जायेगी।