ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

अरविंद केजरीवाल के आवास की साजसज्जा पर 45 करोड़ के खर्च पर नीतीश को एतराज नहीं: कहा-देश में मजबूत लोगों पर हो रहे हैं ऐसे हमले

PATNA: अपने सरकारी आवास की साज सज्जा पर 45 करोड़ रूपये खर्च कराने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शाही खर्च पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार को एतराज नहीं है. नीतीश कुमार

अरविंद केजरीवाल के आवास की साजसज्जा पर 45 करोड़ के खर्च पर नीतीश को एतराज नहीं: कहा-देश में मजबूत लोगों पर हो रहे हैं ऐसे हमले
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: अपने सरकारी आवास की साज सज्जा पर 45 करोड़ रूपये खर्च कराने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शाही खर्च पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार को एतराज नहीं है. नीतीश कुमार ने आज कहा-जो लोग मजबूत हो रहे हैं उन पर इस तरह से हमले हो रहे हैं. 


पटना में आज नीतीश कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा-जो आदमी दिल्ली में और दूसरे राज्यों में चुनाव जीतता है उनके ऊपर यही आलोचना शुरू हुई है. जो लोग जहां जहां मज़बूत है उसपर इसी तरह से हमले होते है. इसका कोई मतलब नहीं है.


केजरीवाल को काफी पहले से जानते हैं नीतीश

नीतीश कुमार ने कहा- हम आज से उनको नहीं जानते हैं. जब वो राजनीति में नहीं थे तबसे उनको जानते हैं. राजनीति में आए हैं तो कितना आगे बढ़े हैं, इस तरह से किसी की आलोचना ठीक नहीं है. हम किसी की भी इस तरह की आलोचना नहीं करते. 


बता दें कि अरविंद केजरीवाल के सरकारी बंगले के साजो सज्जा पर 45 करोड़ रूपये खर्च करने का मामला चर्चा में है. भाजपा ने केजरीवाल को 'महाराजा' करार देते हुए कहा कि वह घर में नहीं, बल्कि एक 'शीश महल' में रहते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली के मुख्यमंत्री के बंगले की मरम्मत पर कुल 44.78 करोड़ रुपये खर्च किये गए. 9 सितंबर, 2020 से जून, 2022 के बीच 6 किस्तों में ये राशि खर्च की गई. इसमें इंटेरियर डेकोरेशन पर 11.30 करोड़ रुपये, पत्थर और मार्बल लगाने पर 6.02 करोड़ रुपये, कंसल्टेंसी पर एक करोड़ रुपये, बिजली फिटिंग औऱ उपकरण पर 2.58 करोड़ रुपये, अग्निशमन प्रणाली पर 2.85 करोड़ रुपये, आलमारी पर 1.41 करोड़ रुपये और किचेन के सामान पर 1.1 करोड़ रुपये खर्च किये गए.