ब्रेकिंग
बिहार में कब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारीबिहार में कब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

'अरे इधर चला मैं उधर चला ....', नीतीश के पलटी मारने पर तेजस्वी ने गया गाना, कहा - मोदी लेंगे हमारे चाचा की गारंटी

PATNA : पटना के गांधी मैदान में आज महागठबंधन की जन विश्वास रैली हो रही है। रैली को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि ये वही गांधी मैदान है, जहां से हमने 2 लाख नौकरियां ब

'अरे इधर चला मैं उधर चला ....', नीतीश के पलटी मारने पर तेजस्वी ने गया गाना, कहा - मोदी लेंगे हमारे चाचा की गारंटी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : पटना के गांधी मैदान में आज महागठबंधन की जन विश्वास रैली हो रही है। रैली को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि ये वही गांधी मैदान है, जहां से हमने 2 लाख नौकरियां बांटी। आज सरकार अपने नाम पर पोस्टर लगवा रही है। लेकिन, इस दौरान तेजस्वी का एक बड़ा ही रोचक अंदाग देखने को मिला। तेजस्वी यादव गांधी मैदान की रैली से रितिक रोशन की फिल्म का गाना गाने लगे। तेजस्वी यादव ने गाना गाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पलटने के अंदाज पर तंज किया है। तेजस्वी यादव गाना गाते हुए कहा कि - इधर चला मैं उधर चला ... । 


तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के बार - बार पाला बदलने को लेकर गाना जाते हुए कहा कि - नीतीश कुमार जी का कोई भरोसा नहीं है , अब तो उनको देखने के बाद एक ही चीज़ याद आता है। एक हीरों हैं ऋतिक रोशन और उनकी फिल्म का एक गाना है जिसमें यह गाया गया है कि- इधर चला मैं ..उधर चला... जानें कहा मैं ... किधर चला...अरे- रे -रे- फिसल गया .... । 


तेजस्वी यादव ने कहा कि -  नीतीश कुमार जी जो यू टर्न लिए हैं। अब तो राज्य सरकार को भी इंश्योरेंस करवाना पड़ेगा। अब मोदी जी कल कह रहे थे मोदी की मजबूत गारंटी तो उनसे कहना है कि - अरे ! मोदी जी जरा हमारे चाचा की गारंटी लेकर दिखाओ। क्या हमारे चाचा का गारंटी ले सकता है कोई? जब हमारे चाचा बोल रहे थे कि अब कहीं नहीं जाएंगे और यही रहेंगे। 


इसके आगे उन्होंने कहा कि - कल तो नीतीश कुमार की बात को सुनकर मोदी जी भी हसने लगे। मैं मोदी जी पूछना चाहता हूं कि, मोदी जी आप क्यों हंस रहे थे? भाई आप लोग ही बताइए मोदी जी क्यों हंस रहे थे। और हमारे चाचा को बार-बार क्यों कहना पड़ता है कि हम कहीं नहीं जाएंगे। क्यों बार-बार कहते हैं मर जाएंगे, मिट जाएंगे,  मिट्टी में मिल जाएंगे लेकिन अब हम कहीं नहीं जाएंगे।  एक गाना सुने हैं आप लोग ऋतिक रोशन के फिल्म का गाना है -इधर चला मैं उधर चला जाने कहां मैं किधर चला अरे फिसल गया... , अरे चाचा जी चलिए आप बुजुर्ग हैं आपको यहीं से हाथ जोड़कर प्रणाम।