ब्रेकिंग
बिहार के इस जिले में तेंदुए का आतंक, गांव में घुसकर दो बकरियों को बनाया शिकार; दहशत में ग्रामीणछात्रों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- ‘मोदी है तो दिक्कत है’बिहार के विश्वविद्यालयों में बड़े सुधार की तैयारी: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा इतने लाख का इनाम, राज्यपाल का एलानबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनबिहार के इस जिले में तेंदुए का आतंक, गांव में घुसकर दो बकरियों को बनाया शिकार; दहशत में ग्रामीणछात्रों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- ‘मोदी है तो दिक्कत है’बिहार के विश्वविद्यालयों में बड़े सुधार की तैयारी: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा इतने लाख का इनाम, राज्यपाल का एलानबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शन

'अरे भाई यह क्या मतलब है .... ?' भारत बंद प्रदर्शन के दौरान डाकबंगला चौराहे पर सिपाही ने SDM पर ही बरसाई लाठियां, देखिए VIDEO ...

PATNA : देशभर में भारत बंद का मिलाजुला असर सुबह से ही दिखने लगा है। 21 अगस्त को आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति की ओर से भारत बंद किया गया है। इस दौरान बिहार की राजधानी पटना में भी भारी ब

'अरे भाई यह क्या मतलब है .... ?' भारत बंद प्रदर्शन के दौरान डाकबंगला चौराहे पर सिपाही ने SDM पर ही बरसाई लाठियां, देखिए VIDEO ...
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : देशभर में भारत बंद का मिलाजुला असर सुबह से ही दिखने लगा है। 21 अगस्त को आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति की ओर से भारत बंद किया गया है। इस दौरान बिहार की राजधानी पटना में भी भारी बवाल देखने को मिल रहा है। पटना के डाक बंगला चौराहा पर प्रदर्शनकारी जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में पुलिस टीम के तरफ से प्रदर्शन कर रहे लोगों पर जमकर लाठियां भी बरसाई गई। लेकिन, इस दौरान सबसे रोचक दृश्य उस समय देखने को मिला जब पुलिस के जवान ने SDM पर ही लाठियां बरसा दी।

भारत बंद प्रदर्शन के दौरान डाकबंगला चौराहे पर सिपाही ने SDMपर ही बरसाई लाठियां, देखिए VIDEO ...#BharatBand #भारत_बंद #Bihar #Biharnews #Patna pic.twitter.com/XwKFPcRjCi

— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) August 21, 2024 >


दरअसल, डाकबंगला चौराहे पर भारत बंद प्रदर्शनकारी लाठी -डंडे के साथ बैनर-पोस्टर लेकर सड़क पर उतरे हुए थे। इस दौरान कुछ लोग लाउडस्पीकर लेकर भी प्रदर्शन करने आए हुए थे। जिसमें बिजली सप्लाई के लिए एक ठेले पर जनेटर रखे हुए थे। ऐसे में लाठीचार्ज के बीच SDMइस ठेले वाले के पास जाकर जनेटर बंद कर रहे थे। उसी दौरान बिहार पुलिस के एक जवान ने SDM पर लाठी बरसा दी। उसके बाद जब SDM साहब ने अपना परिचय बताया तो फिर पुलिस के जवान को अपनी गलती का एहसास हुआ और फिर बाकी के जवान अपने साथ SDM साहब को लेकर वहां से रवाना हुए। हालांकि, फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।


बताया जाता है कि, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ कर भारत बंद का जुलुस आगे बढ़ाने की कोशिश की। वहीं पुलिस ने पहले बंद समर्थकों को रोकने की कोशिश लेकिन जब वे नहीं रुके तो पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। बंंद समर्थकों पर पानी का बौछार किया गया है। पुलिस ने बल पूर्वक प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश कर रही है। डाक बंगला चौराह से पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया है। साथ ही पांच लोगों को हिरासत में भी लिया है। 


उधर, इस मामले में पटना डीएम के एक्स आईडी पर कहा कि भारत बंद के दौरान डाकबंगला चौराहा पर प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस द्वारा हल्का बल प्रयोग किया गया। भीड़ को संभालने के दरम्यान अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सदर के ऊपर एक सिपाही द्वारा ग़लतफ़हमी में लाठी चला दी गई। अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सदर ने इसे मानवीय भूल बताते हुए कहा है कि सिपाही के विरुद्ध कोई अनुशासनिक कार्यवाई नहीं की जायेगी।