ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

अपराध का जोन बना पटना, पप्पू यादव बोले- सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं

PATNA: राजधानी पटना समेत बिहार के विभिन्न जिलों में लगातार हो रही अपराध की घटनाओं पर जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव ने चिंता जताई है। पप्पू यादव ने कहा है कि हाल के दिनों

अपराध का जोन बना पटना, पप्पू यादव बोले- सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना समेत बिहार के विभिन्न जिलों में लगातार हो रही अपराध की घटनाओं पर जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव ने चिंता जताई है। पप्पू यादव ने कहा है कि हाल के दिनों में बिहार में जिस तरह से अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं उसपर सरकार को विचार करने की जरूरत है। पप्पू यादव ने यहां तक कह दिया है कि राजधानी पटना अपराध का सेफ जोन बन गया है लेकिन सरकार और प्रशासन को इससे कोई लेना देना नहीं है।


पप्पू यादव ने कहा है कि पटना, बेगूसराय, मधेपुरा और आरा समेत विभिन्न जिलों में जो घटनाएं हो रही हैं, उसपर सरकार को विचार करना चाहिए। एक तरफ सरकार प्रेम विवाह और इंटरकास्ट मैरेज को बढ़ावा दे रही है तो वहीं दूसरी तरफ बिहार में लगातार ऑनर किलिंग के मामले सामने आ रहे हैं। पप्पू यादव ने कहा कि राजधानी पटना अपराध का जोन बन गया है। लेकिन न तो सरकार को इसकी चिंता है और ना ही प्रशासन को इससे कोई मतलब रह गया है।


बिहार में सरकार बदल गई लेकिन अधिकारियों की मानसिकता नहीं बदली है। पटना में जितने भी पुराने अधिकारी हैं उनकी मानसिकता नहीं बदली है। दरअसल, जाप सुप्रीमो पप्पू यादव सोमवार को राजधानी पटना के पोस्टल पार्क पहुंचे थे, जहां उन्होंने पिछले दिनों ऑनर किलिंग के शिकार हुए छोटू के परिजनों से मुलाकात की और सरकार से मृतक छोटू से हत्यारों को गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल के माध्यम से कठोर सजा देने की मांग की।

टैग्स