ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

'अपने कर्मों की मिल रही सजा ...',लालू- तेजस्वी और हेमंत पर ED का एक्शन, गिरिराज सिंह का विपक्ष पर बड़ा तंज

PATNA : नौकरी के बदले जमीन घोटाले में आज प्रवर्तन निदेशालय की टीम पूर्व डिप्टी सीएम और राजद सुप्रीमो लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव से ईडी की पूछताछ कर रही है।इससे पहले बीते कल राज

'अपने कर्मों की मिल रही सजा ...',लालू- तेजस्वी और हेमंत पर ED का एक्शन, गिरिराज सिंह का विपक्ष पर बड़ा तंज
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : नौकरी के बदले जमीन घोटाले में आज प्रवर्तन निदेशालय की टीम पूर्व डिप्टी सीएम और राजद सुप्रीमो लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव से ईडी की पूछताछ कर रही है।इससे पहले बीते कल राजद सुप्रीमों लालू यादव से ईडी ने दस घंटे तक लगातार कई तरह के सवाल किए थे। जिसमें ईडी ने लालू से 70 से ज्यादा सवालात किए थे। इसके आलावा झारखंड में भी हेमंत सोरेन से सवाल - जवाब किए जाने की पूरी पटकथा तैयार कर दी गई है। 


 वहीं, ईडी के इस एक्शन को लेकर मोदी कैबिनेट के मंत्री ने जोरदार हमला बोला है। मोदी सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि - आज जो लोग भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं उन्हें अपने कर्मों पर आरोप लगाना चाहिए कानून अपना काम कर रही है। अब यह तो आप लोग साफ़ देख रहे हैं कि झारखंड और बिहार में क्या चल रहा है और जांच एजेंसी अपना काम कर रही है, इससे बड़ा क्या चाहिए। 


इसके आलावा आज केरल में भाजपा नेता की हत्या मामले में शामिल 15 पीएफआई एजेंट को मौत की सजा सुनाए जाने को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि - हमारी सरकार ने तो पहले ही पीएफआई पर रोक लगा दी है और हर राज्य को भी चाहिए की पीएफआई पर रोक लगाए। यह पीएफआई भारत को मुस्लिम राष्ट्र बनाना चाहता है। बिहार में भी पीएफआई की गतिविधि होगी तो उसे पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 


इसके अलावा बिहार में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी आए हैं और घूम-घाम के चले जाएंगे। इसके पहले भी 4 हजार किलोमीटर का दौरा किया। उससे क्या फायदा हो गया ?  बंगाल गए तो ममता भाग गई,बिहार आए तो नीतीश कुमार एनडीए के साथ आ गए अब उसके पास बचा हुआ ही क्या है।