ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

चिराग के बयान से पासवान परिवार तक पहुंच गई कलह की लपटें, तेजस्वी की घेरेबंदी से भड़के अनिल साधु ने चेताया

PATNA : लालू परिवार में जारी उठापटक के बीच सोमवार को लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि ऐश्वर्या के साथ बहुत गलत हो रहा है. कोई भी बहू सार्वजनिक रुप से ऐसा नहीं करती. चिराग

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : लालू परिवार में जारी उठापटक के बीच सोमवार को लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि ऐश्वर्या के साथ बहुत गलत हो रहा है. कोई भी बहू सार्वजनिक रुप से ऐसा नहीं करती. चिराग के इस बयान पर उनके जीजा अनिल कुमार साधु ने एक ट्वीट किया है. 

अनिल कुमार साधु ने ट्वीट कर लिखा है कि 'प्रिय चिराग, बात निकलेगी तो दूर तलक जाएगी...' इसके बाद उन्होंने लिखा है कि 'प्रिय चिराग, वैसे तो मैं किसी के भी व्यक्तिगत और पारिवारिक मसले को राजनीति में घसिटने के विरुद्ध हूं. पर आपने कहा कि तेजस्वी से घर नहीं संभल रहा तो बिहार क्या संभालेंगे.



चिराग जी, घर तो आपके पिता और आपसे भी नहीं संभला, आज भी आपके पिता की पहली पत्नी दर-दर ठोकर खाने को मजबूर हैं. पति के रहते भी विधवा की जिंदगी जी रही हैं.' 

बता दें कि चिराग पासवान के जीजा अनिल कुमार साधु ने 2015 में पार्टी से बगावत कर दिया था. जिसके बाद उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया गया था. इसके बाद रामविलास पासवान की बेटी ने भी अपने पिता और भाई पर कई आरोप लगाए थे. अनिल कुमार साधु चुनाव में टिकट की मांग कर रहे थे, पर उन्हें टिकट नहीं दिया गया था और इसके बाद विरोध करने पर उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया था.