ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

ताबूत के बाद अब अमरीश पुरी से पीएम मोदी की तुलना: RJD ने फोटा पोस्ट कर सेंगोल पर भी उठाए सवाल, BJP ने दिया करारा जवाब

PATNA: बिहार की सियासत में ताबूत के बाद अब अमरीश पुरी की एंट्री हो गई है। पिछले दिनों नए संसद भवन की तुलना ताबूत से कर आरजेडी ने सियासी बखेड़ा खड़ा कर दिया था। ताबूत के अब आरजेडी न

ताबूत के बाद अब अमरीश पुरी से पीएम मोदी की तुलना: RJD ने फोटा पोस्ट कर सेंगोल पर भी उठाए सवाल, BJP ने दिया करारा जवाब
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार की सियासत में ताबूत के बाद अब अमरीश पुरी की एंट्री हो गई है। पिछले दिनों नए संसद भवन की तुलना ताबूत से कर आरजेडी ने सियासी बखेड़ा खड़ा कर दिया था। ताबूत के अब आरजेडी ने फोटो शेयर कर अमरीश पुरी की तुलना न सिर्फ पीएम मोदी से की है बल्कि सेंगोल पर भी सवाल उठाए हैं। आरजेडी के इस ट्वीट से अब एक नया विवाद छिड़ता दिख रहा है। आरजेडी के इस ट्वीट पर एक बार फिर बीजेपी भड़क गई है और तीखा जवाब दिया है।


दरअसल, बीते 28 मई को आरजेडी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से नए संसद भवन की तस्वीर के साथ ताबूत की फोटो शेयर किया गया था। संसद भवन की तुलना ताबूत से किए जाने के बाद बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताई थी और खूब हंगामा हुआ था। ताबूत के बाद अब आरजेडी के ट्विटर हैंडल से सोमवार की शाम अमरीश पुरी की तस्वीर शेयर की गई है। 


इस तस्वीर के जरिए आरजेडी ने पीएम मोदी की तुलना अमरीश पुरी से की है। अमरीश पुरी के हाथ में सेंगोल जैसा दिखने वाली चीज नजर आ रही है। तस्वीर साझा करते हुए आरजेडी ने लिखा कि, “क्या आपने हाल-फिलहाल यह फिल्म देखी है जिसमें एक बहुत बड़े कलाकार हाथ में कुछ जानी-पहचानी वस्तु पकड़े हुए है? कलाकार एवं फिल्म का नाम बताने की कृपा करें”। 


आरजेडी के इस ट्वीट पर भड़की बीजेपी ने तीखा जवाब दिया है। बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने अपने ट्वीट में लिखा कि, “बिहार के विलेन और उसकी टीम राजद का लुम्पेन एजेंडा रहा है लाठी भजावन और तेल पिलावन लेकिन प्यारे मूर्खों! सेंगोल का मतलब लाठी या मुगदर नहीं है। अपनी सतही मसखरेबाजी वाली राजनीति के लिए दिवंगत लोकप्रिय कलाकार अमरीश पुरी को बख्श दो। राम भक्तों के लिए हनुमानजी की गदा ही पूजनीय है”।


ताबूत के बाद अब अमरीश पुरी से पीएम मोदी की तुलना: RJD ने फोटा पोस्ट कर सेंगोल पर भी उठाए सवाल, BJP ने दिया करारा जवाब

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता