ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

अमित शाह से मिले CM नीतीश, बिहार चुनाव को लेकर हुई चर्चा

DELHI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है दिल्ली से जहां बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है. दिल्ली में दोनों बड़े नेताओं के बीच

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DELHI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है दिल्ली से जहां बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है. दिल्ली में दोनों बड़े नेताओं के बीच काफी देर तक बातचीत हुई है. बिहार चुनाव को लेकर काफी विभिन्न मुद्दों पर दोनों नेताओं के बीच बातचीत चली है. बिहार ने इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. जिसको लेकर पहले से ही सीएम नीतीश को एनडीए ने अपना चेहरा चुना है, लेकिन बिहार में सीट शेयरिंग को लेकर बीजेपी, जेडीयू और एलजेपी के अंदर बता नहीं बन पाई है. 


दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बेटे गिरीश की शादी के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया है. जिसमें वर-वधू को सुखमय दाम्पत्य जीवन की बधाई देने कई बड़े नेता पहुंचे हैं. सीएम नीतीश भी इस शादी में शरीक हुए. उन्होंने वर-वधू को वर-वधू को सुखमय दाम्पत्य जीवन के लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी. शादी में शामिल होने के अलाव उन्होंने होम मिनिस्टर से भी बिहार चुनाव को लेकर बातचीत की. 


बीते 25 फ़रवरी को जेपी नड्डा के बेटे गिरीश की शादी पुष्कर स्थित गुलाब बाग पैलेस से हुई थी. शादी के बाद दिल्ली में रिसेप्शन लेकर विशिष्ट अतिथियों को निमंत्रण दिया गया था. इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्रियों समेत अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए. बता दें कि जेपी नड्डा के बेटे गिरीश की शादी कारोबारी अजय ज्याणी की पुत्री प्राची के साथ हुई है. पुष्कर के गुलाब बाग पैलेस को राजशाही अंदाज में सजाया गया था.