ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

अमित शाह की हरी झंडी के बावजूद बीजेपी एमएलसी ने नीतीश पर फिर निकाली भड़ास, कहा - NRC का समर्थन नहीं किया तो बेमेल गठबंधन नहीं चलेगा

PATNA : 2020 में नीतीश के नेतृत्व को अमित शाह से ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद जेडीयू में भले ही नया उत्साह देखने को मिला लेकिन बीजेपी में नीतीश विरोधी नेताओं की जुबान बंद होने का

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : 2020 में नीतीश के नेतृत्व को अमित शाह से ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद जेडीयू में भले ही नया उत्साह देखने को मिला लेकिन बीजेपी में नीतीश विरोधी नेताओं की जुबान बंद होने का नाम नहीं ले रही। नीतीश से खार खाए बैठे बीजेपी एमएलसी सच्चिदानंद राय ने एक बार फिर से अपनी भड़ास निकाली है। अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान की परवाह किए बगैर सच्चिदानंद राय ने जेडीयू को खूब नसीहत दी है। 


सच्चिदानंद राय ने कहा है कि बीजेपी ने हर मुद्दे पर जेडीयू का साथ दिया लेकिन जेडीयू ने बीजेपी के किसी नीतिगत फैसले में उसका साथ नहीं दिया। भविष्य में NRC भी एक ऐसा ही मुद्दा आने वाला है। बीजेपी एमएलसी ने कहा है कि जेडीयू को NRC का समर्थन करना चाहिए। अगर वह ऐसा नहीं करता है तो या बेमेल गठबंधन ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगा। 


इतना ही नहीं सच्चिदानंद राय ने यह भी कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में बड़े और छोटे भाई का विवाद खत्म करते हुए बीजेपी और जेडीयू के बीच बराबरी की हिस्सेदारी होनी चाहिए। बीजेपी एमएलसी ने कहा है कि लोकसभा चुनावों में जब सीटों का बराबर बंटवारा हो सकता है तो विधानसभा में भी यही फार्मूला अपनाया जाना चाहिए। सच्चिदानंद राय ने यह बात तब कही है जब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह यह कह चुके हैं कि 2020 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही एनडीए बिहार के अंदर चुनाव लड़ेगा।