ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

अमित शाह का बड़ा बयान-बिहार में जल्द होगा विधानसभा चुनाव, भाजपा की सरकार बनने जा रही है, क्या टूटेगा महागठबंधन?

ARARIA: बिहार के दौरे पर आये केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बडी भविष्यवाणी कर दी है. अमित शाह ने कहा है कि बिहार में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने जा रहा है. केंद्रीय गृह मंत्री के

अमित शाह का बड़ा बयान-बिहार में जल्द होगा विधानसभा चुनाव, भाजपा की सरकार बनने जा रही है, क्या टूटेगा महागठबंधन?
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARARIA: बिहार के दौरे पर आये केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बडी भविष्यवाणी कर दी है. अमित शाह ने कहा है कि बिहार में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने जा रहा है. केंद्रीय गृह मंत्री के इस बयान का मतलब यही निकल रहा है कि बिहार का महागठबंधन टूटने जा रहा है. अमित शाह ने दावा किया है कि अगले चुनाव में बिहार में बीजेपी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने जा रही है.


क्या बोले अमित शाह?

दरअसल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार दौरे पर थे. इस दौरान उन्होंने अररिया में सीमा की सुरक्षा के लिए तैनात SSB जवानों और अधिकारियों के लिए आवासीय परिसर का उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने जवानों और आम लोगों की सभा को संबोधित किया. वहीं भाषण करते हुए अमित शाह ने कहा कि मैं बिहार में सीमा पर जो परेशानियां हैं उससे परिचित हूं. घुसपैठ, भूमि कब्जाने और अवैध व्यापार तक की जानकारी मुझे है.


अमित शाह ने कहा-मैं आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं कि बिहार के अंदर जल्द ही चुनाव होने जा रहा है और मुझे भरोसा है कि मोदी जी के नेतृत्व में बिहार में भी भाजपा की सरकार बनने जा रही है. बिहार के सीमांचल क्षेत्र की जितनी भी समस्या है उसे केंद्र और बिहार सरकार मिल कर दूर करेंगे. कठोर कदम उठा कर सीमांचल की समस्या का समाधान किया जायेगा. अमित शाह ने कहा कि मैं आपका आश्वस्त करके जाना चाहता हूं कि बहुत जल्द ही सारी समस्या का समाधान हो जायेगा.


क्या टूटेगा बिहार का महागठबंधन?

अमित शाह अगर कह रहे हैं कि बिहार में जल्द चुनाव होने जा रहा है तो इसका मतलब साफ है कि बिहार का महागठबंधन टूटने के कगार पर है. सवाल ये है कि क्या नीतीश कुमार फिर से पलटी मारेंगे. दरअसल महागठबंधन के अंदर विवाद क खबरें पहले से ही आ रही हैं. जी-20 के दौरान आयोजित डिनर में नीतीश के शामिल होने से भी कई तरह की चर्चायें हुई. वहीं, महागठबंधन के अंदर सीट शेयरिंग को लेकर भी घमासान की चर्चा आम है. तो क्या लोकसभा चुनाव से पहले बिहार का महागठबंधन टूट जायेगा. अमित शाह के आज के दावे से यही सवाल उठ खड़ा हुआ है.





रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR EXCLUSIVE

FirstBihar संवाददाता