ब्रेकिंग
3 करोड़ की डिफेंडर के बाद अब 151 गाड़ियों की बारात! अनंत सिंह की बेटी की शादी में 4 लाख लोगों का भोज, घुड़दौड़ के विजेता को मिलेगी थार✦बादल सिंह हत्याकांड में CBI का बड़ा एक्शन, तत्कालीन DSP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर चार्जशीट; हत्या और सबूत मिटाने के आरोप✦वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में ऐतिहासिक डबल सेंचुरी, ताजपुर में दिवाली जैसा जश्न; बिहार का नाम किया रोशन✦ महापर्व छठ और छठव्रतियों पर अश्लील कॉमेडी करने वाले शख्स ने मांगी माफी, कहा..भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी✦IAS पल्लवी मिश्रा ने IAS डॉ. आदित्य शर्मा से की शादी, भाई IPS तो दादा रह चुके हैं DSP; जानिए मिश्रा फैमिली की कहानी✦3 करोड़ की डिफेंडर के बाद अब 151 गाड़ियों की बारात! अनंत सिंह की बेटी की शादी में 4 लाख लोगों का भोज, घुड़दौड़ के विजेता को मिलेगी थार✦बादल सिंह हत्याकांड में CBI का बड़ा एक्शन, तत्कालीन DSP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर चार्जशीट; हत्या और सबूत मिटाने के आरोप✦वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में ऐतिहासिक डबल सेंचुरी, ताजपुर में दिवाली जैसा जश्न; बिहार का नाम किया रोशन✦ महापर्व छठ और छठव्रतियों पर अश्लील कॉमेडी करने वाले शख्स ने मांगी माफी, कहा..भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी✦IAS पल्लवी मिश्रा ने IAS डॉ. आदित्य शर्मा से की शादी, भाई IPS तो दादा रह चुके हैं DSP; जानिए मिश्रा फैमिली की कहानी

आखिरी दिन चुनाव प्रचार में निकले तेज प्रताप, महुआ में करेंगे जनसभा को संबोधित

PATNA : बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और लालू यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव आखिरी दिन चुनाव प्रचार के लिए निकले हैं. तेज प्रताप यादव आज महुआ में जनसभा क संबोधित करेंगे.&n

आखिरी दिन चुनाव प्रचार में निकले तेज प्रताप, महुआ में करेंगे जनसभा को संबोधित
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और लालू यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव आखिरी दिन चुनाव प्रचार के लिए निकले हैं. तेज प्रताप यादव आज महुआ में जनसभा क संबोधित करेंगे. 

बता दें कि तेज प्रताप यादव आज बिहार विधानसभा चुनाव में पहली बार चुनाव प्रचार करने निकले हैं. इससे पहले वह सिर्फ अपने इलाके हसनपुर विधानसभा में जनसंपर्क अभियान चला रहे थे और लोगों से वोट देने की अपील कर रहे थे. महुआ जाने से पहले तेज प्रताप यादव ने पटना एयरपोर्ट पर कहा कि  महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है और बिहार में विकास की गंगा बहेगी. जिस तरीके से प्रथम चरण और दूसरे चरण में वोटिंग हुई है वैसा ही  तीसरे चरण में भी महागठबंधन के पक्ष में बंपर वोटिंग होगी. 

बता दें कि महुआ विधानसभा महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी डॉ. मुकेश रौशन बेरोजगारी को मुद्दा बनाकर  मैदान में हैं. डॉक्टर मुकेश तेज प्रताप यादव के बेहद खास माने जाते हैं. महुआ विधानसभा इलाके से तेजप्रताप यादव अभी विधायक हैं पर इस बार तेज प्रताप यादव हसनपुर विधानसभा इलाके से चुनाव लड़ रहे हैं. 


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Singh

FirstBihar संवाददाता