ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

‘ऐसा लग रहा जैसे नीतीश ने बिहार को अमेरिका बना दिया हो’ PM उम्मीदवारी की चर्चा पर प्रशांत किशोर का तंज

PATNA: बिहार की सियासत में एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम मटेरियल बताया जा रहा है। नीतीश के एनडीए में वापसी के कयासों के बीच आरजेडी ने जेडीयू को पीएम उम्मीदवारी को ल

‘ऐसा लग रहा जैसे नीतीश ने बिहार को अमेरिका बना दिया हो’ PM उम्मीदवारी की चर्चा पर प्रशांत किशोर का तंज
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार की सियासत में एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम मटेरियल बताया जा रहा है। नीतीश के एनडीए में वापसी के कयासों के बीच आरजेडी ने जेडीयू को पीएम उम्मीदवारी को लेकर लॉलीपॉप दिखाया है। आरजेडी विधायक भाई बीरेंद्र ने यह कहकर सियासत को गर्म कर दिया है कि नीतीश कुमार को देश का अगला प्रधानमंत्री बनना चाहिए। अचानक आरजेडी के बदले सुर को लेकर प्रशांत किशोर ने तीखा हमला बोला है।


प्रशांत किशोर ने कहा है कि बिहार देश का सबसे गरीब राज्य है और नीतीश कुमार सबसे बड़े अहंकारी मुख्यमंत्री हैं। देश में बिहार सबसे फिसड्डी है और नीतीश कुमार बात ऐसे करते हैं जैसे सबकुछ उन्होंने ही कर दिया है। लोकसभा में आरजेडी के सांसदों की संख्या जीरो है लेकिन वह प्रधानमंत्री से नीचे बात नहीं करती है। जिस पार्टी के एक भी सांसद नहीं हैं वह देश का प्रधानमंत्री कौन होगा यह तय कर रही है। बिहार देश का सबसे गरीब और पिछड़ा राज्य है लेकिन राज्य के मुख्यमंत्री ऐसे बात करते हैं जैसे उन्होंने बिहार को अमेरिका बना दिया हो। नीतीश कुमार पढ़े-लिखे हैं लेकिन आज उनकी हालत अंधों में काना राजा के जैसी है।


पीके ने कहा कि नीतीश कुमार को बहुत बड़ा भ्रम हो गया है कि वे ही बिहार के एकमात्र पढ़े लिखे व्यक्ति हैं। नीतीश के आसपास बेवकूफों की भीड़ मौजूद रहती है। बिहार में आज ऐसे भी नेता हैं जिन्हें अपना नाम तक लिखने नहीं आता है। नीतीश कुमार को अपना नाम लिखने आता है तो वे खुद को सबसे बड़ा विद्वान समझते हैं। आज नीतीश कुमार से अधिक पढ़ा-लिखे और समझदार लोग हजारों की संख्या में बिहार में हैं। जो शर्ट के ऊपर गंजी पहनता हो और अपने को जमीनी नेता कहलवाने का दावा करता हो, बिहार में नेता ऐसा ही बनता आया है।