ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

अग्निपथ स्कीम के खिलाफ सत्याग्रह करेगी कांग्रेस, बोले कन्हैया.. युवाओं के सपनों को कुचल रही मोदी सरकार

PATNA : अग्निपथ स्कीम को लेकर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। कन्हैया ने अग्निपथ स्कीम को देश के नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया है।

अग्निपथ स्कीम के खिलाफ सत्याग्रह करेगी कांग्रेस, बोले कन्हैया.. युवाओं के सपनों को कुचल रही मोदी सरकार
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : अग्निपथ स्कीम को लेकर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। कन्हैया ने अग्निपथ स्कीम को देश के नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने आजतक जितने भी दावे किए सब के सब खोखले साबित हुए हैं। देश के प्रधानमंत्री हर बार घोषणा करने के बाद वास्कोडिगामा की तरह भ्रमण पर निकल जाते हैं। नोटबंदी, जीएसटी और कृषि कानून समेत हर मुद्दे पर केंद्र की सरकार विफल साबित हुई है। जिस तरह से किसानों के भारी विरोध के बाद सरकार को कृषि कानून वापस लेना पड़ा था, उसी तरह अग्निपथ स्कीम को भी वापस लेना पड़ेगा।


कन्हैया ने कहा कि देश के सेना प्रमुख स्कीम के फायदे गिना रहे हैं लेकिन सेना के भीतर काम कर रहे लोग भी इस स्कीम का विरोध जता रहे हैं। इस योजना के आने के बाद से सेना में स्थाई भर्तियां समाप्त कर दी गई हैं, इस बात को सरकार नहीं बता रही है। सरकार ने सेना में सुधार के नाम पर स्थाई भर्तियों को बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि आज अगर सीडीएस बिपिन रावत होते तो वे खुलकर इसका विरोध करते। कांग्रेस हमेशा से सेना में सुधार की पक्षधर रही है। लेकिन सुधार के नाम पर जो देश सेवा की भावना रखते हैं उनके सपनों को कुचला जा रहा है।


उन्होंने कहा कि योजना धरातल पर आई नहीं है लेकिन उसमे दो सुधार हो चुके हैं। उन्होंने अग्निपथ योजना को देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बताया। कांग्रेस देश के युवाओं के संघर्ष के साथ पूरी मुस्तैदी से खड़ी है। कोई भी आंदोलन अगर सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चला तो उसकी जीत तय है लेकिन उसमें किसी और चीज का इस्तेमाल होता है तो उससे आंदोलन बदनाम हो जाता है। उन्होंने देश के युवाओं से सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर सरकार के समक्ष अपनी मांगों को रखने की अपील की। कन्हैया कुमार ने बताया कि बिहार के 243 विधानसभा में सोमवार को कांग्रेस अग्निपथ योजना के खिलाफ सत्याग्रह करेगी। उन्होंने युवाओं से शांतिपूर्ण तरीके से इस सत्याग्रह में शामिल होने की अपील की।