ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

'अब किंग मेकर बनकर उभर रहा बिहार...; बोले तेजस्वी यादव ... BJP को नहीं मिला राम का आशीर्वाद : अब सहयोगी पर रखना होगा भरोसा

PATNA : लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद I.N.D.I. गठबंधन आगे की रणनीति तय करने के लिए आज शाम मीटिंग करने वाला है। मीटिंग में तय किया जाएगा कि गठबंधन विपक्ष में बैठेगा य

'अब किंग मेकर बनकर उभर रहा बिहार...; बोले तेजस्वी यादव ... BJP को नहीं मिला राम का आशीर्वाद : अब सहयोगी पर रखना होगा भरोसा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद I.N.D.I. गठबंधन आगे की रणनीति तय करने के लिए आज शाम मीटिंग करने वाला है। मीटिंग में तय किया जाएगा कि गठबंधन विपक्ष में बैठेगा या सरकार बनाने की कवायद करेगा। यह मीटिंग कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर होगी। ऐसे में इस मीटिंग में शामिल होने के लिए बिहार से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दिल्ली रवाना हो गए हैं। लेकिन, इससे पहले उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला है। तेजस्वी ने कहा कि राम का आशीर्वाद हमलोगों को मिला है, भाजपा को नहीं। 


दरअसल, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इंडिया गठबंधन की बैठक में भाग लेने दिल्ली रवाना हो गए हैं। दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि हमें एक करोड़ से ज्यादा वोट मिले हैं और हम लोगों की सीट में बढ़ोतरी हुई है और पहले विपक्ष तीन या चार लाख वोट से हारता था। लेकिन देख लीजिए अभी क्या हाल है?


इसके अलावा जब उनसे यह सवाल किया गया कि क्या देश में इंडिया गठबंधन सरकार बनाएगी तो जवाब में उन्होंने कहा कि प्रयास तो सभी लोग करते हैं। इसमें पूछने वाली क्या बात है। वह भी कोशिश कर रहे हैं और हम भी कोशिश कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार जिसकी भी बनें, हमको बस यही कहना है कि बिहार को तत्काल विशेष राज का दर्जा मिले। 


इसके साथ ही हमने जो आरक्षण का दायरा बढ़ाने और इसे नौवीं अनुसूची में शामिल करने को लेकर जो मांग रखी है, उसे तत्काल पूरा किया जाए। अगर हमें मौका मिलता है तो हम तत्काल इसे पूरा करेंगे। इसके आगे उन्होंने कहा कि अब देश से नरेंद्र मोदी का दौर ख़त्म हो गया है। हालत क्या है, वह देख लीजिए। आज भाजपा मेजोरिटी से काफी दूर चली गई है। अब सहयोगी के साथ उनको हर हाल में रहना पड़ेगा। 


उधर, तेजस्वी से जब पूछा गया कि आप और नीतीश कुमार दोनों एक ही फ्लाइट में साथ जा रहे हैं तो उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी हमें नहीं है। हम अपनी जानकारी रखते हैं। देश की जनता ने लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए वोट किया है। इसलिए भाजपा के पास खुद का अब बहुमत भी नहीं है। बिहार तो अब किंग मेकर बनकर उभर रहा है। जो भी किंगमेकर हो, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाए। 75 प्रतिशत आरक्षण पर काम हो और देशभर में जाति जनगणना कराया जाए।