ब्रेकिंग
BIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबार

आतंकियों के निशाने पर हैं बिहार के भाजपा नेता, गिरिराज सिंह, अश्विनी चौबे समेत कई नेताओं के नाम

PATNA : बिहार में जिस तरह से आतंकी गतिविधियां बढ़ रही हैं, वह बेहद चिंताजनक है। लेकिन, अब आइबी की जो रिपोर्ट सामने आई है, उसके मुताबिक़ बिहार के कई भाजपा नेता आतंकियों के निशाने पर ह

आतंकियों के निशाने पर हैं बिहार के भाजपा नेता, गिरिराज सिंह, अश्विनी चौबे समेत कई नेताओं के नाम
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में जिस तरह से आतंकी गतिविधियां बढ़ रही हैं, वह बेहद चिंताजनक है। लेकिन, अब आइबी की जो रिपोर्ट सामने आई है, उसके मुताबिक़ बिहार के कई भाजपा नेता आतंकियों के निशाने पर हैं। इसकी सूचना केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से भी दी गई है, जिसके बाद बिहार पुलिस मुख्यालय ने जिलों को भी चेतावनी दे दी है। रिपोर्ट की मानें तो आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत ने अपनी पत्रिका के नये एडिशन में भाजपा के खिलाफ हमले की बात लिखी है। इतना ही नहीं, इसे लिखने के बाद संगठन ने अपने ट्विटर हैंडिल पर शेयर भी किया है। अब पुलिस मुख्यालय ने राज्य में सभी जिलों के एसएसपी और एसपी के साथ ही रेल पुलिस को अलर्ट किया है। 



आपको बता दें, बिहार में बीजेपी के गिरिराज सिंह, अश्विनी चौबे, डॉ संजय जायसवाल, हरिभूषण ठाकुर बचौल सहित कई नेता अपने बयान और हिंदुत्व के कारण चर्चा में बने रहते हैं। यही वजह है कि ये तमाम नेता अब आतंकियों के निशाने पर हैं और इन्हें लगातार उनसे खतरा बताया जा रहा है। हालांकि केंद्र ने पहले ही लगभग 12 बीजेपी नेताओं को वाइ और कई नेताओं को जेड श्रेणी की सुरक्षा भी दे रखी है। फिलहाल इन नेताओं को ज्यादा अहतियात बरतने की जरुरत है। 



इसको लेकर आइबी ने रिपोर्ट पेश की है, जिसमें बिहार के कई भाजपा नेता आतंकियों के निशाने पर बताये जा रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय से सूचना मिलने के बाद बिहार पुलिस मुख्यालय ने जिलों को अलर्ट कर दिया है। अब इन नेताओं की सुरक्षा और भी ज्यादा बढ़ाई जा सकती है। 


टैग्स