ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

आरक्षण की मांग को लेकर यूपी- बिहार में 14 जगह VIP करेगी बड़ी रैली, बोले मुकेश सहनी .... 75 साल से हमें हर कोई बना रहा मुर्ख

PATNA : बिहार की राजनीति में वीआईपी पार्टी अपने कुनबे को बढ़ाने में जुटी हुई है। इसी के तहत पार्टी के तरफ से 25 जुलाई से बिहार में आरक्षण संकल्प यात्रा लेकर निकाला गाय था। इस यात्रा

आरक्षण की मांग को लेकर यूपी- बिहार में 14 जगह VIP करेगी बड़ी रैली, बोले मुकेश सहनी .... 75 साल से हमें हर कोई बना रहा मुर्ख
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार की राजनीति में वीआईपी पार्टी अपने कुनबे को बढ़ाने में जुटी हुई है। इसी के तहत पार्टी के तरफ से 25 जुलाई से बिहार में आरक्षण संकल्प यात्रा लेकर निकाला गाय था। इस यात्रा के दौरान हम लोग हर घर संकल्प अभियान के तहत पूरे बिहार में पार्टी के पदाधिकारी के बीच गए और लोगों के बीच जाकर संकल्प लिया। 


वहीं, इसको लेकर पार्टी के सुप्रीमों मुकेश सहनी ने बताया कि हम लोगों ने निर्णय लिया है यूपी बिहार में 14 जगह जनसभा करेंगे। इस दौरान हर जगह  रैली होगा। मैं वो हर जगह जाऊंगा और अपना हक और अधिकार का बात करूंगा। उन्होंने बताया कि, 29 तारीख से मोतिहारी शिवहर रैली किया जाएगा। उसके बाद 30 नवंबर को सहरसा दरभंगा में भी रैली होगी। 


उन्होंने बताया कि  1 दिसंबर को पलामू , दो दिसंबर को जौनपुर और उत्तर प्रदेश में होना है उसके साथ कैमूर में टीम 3 दिसंबर को भागलपुर और मुंगेर में होगा 4 दिसंबर को साहिबगंज और नवगछिया भागलपुर में होना है और 6 दिसंबर को बेगूसराय और मुजफ्फरपुर में होना है एक दिन में दो रैली होना है। यह कार्यक्रम लगातार एक सप्ताह तक चलेगा। 


उधर, आरक्षण की मांग को लेकर सहनी ने कहा कि बंगाल में निषाद को आरक्षण मिल रहा है।  दिल्ली में भी आरक्षण मिल रहा है। तो मेरा सवाल है की आखिर बिहार  झारखंड और  उत्तर प्रदेश में क्यों आरक्षण नहीं मिल रहा है। जब देश एक है और  देश के प्रधानमंत्री एक हैं। इसके साथ ही गृह मंत्री एक है। हमारा संविधान एक है तो हमारे साथ भेदभाव क्यों हो रहा है। आखिर क्यों 75 साल से हमें बेवकूफ बनाने का काम किया जा रहा है ?


इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि, बिहार में जाति आधारित करना कराया और जाति आधारित करना में पौने 10 परसेंट निषाद है। अगर एक नंबर में यादव है तो दूसरे नंबर पर निषाद ही हैं। पूरे बिहार में अति पिछड़ा में 33 परसेंट हम लोगों की संख्या है। अब तक 40 लाख लोग हाथ में जल लेकर संकल्प ले लिया है। यूपी बिहार झारखंड में 134 लोकसभा सीट है।  हमारा जो दोस्त होगा वह 60 लोकसभा सीट जीतेगा जो हमारा दुश्मन होगा 60 लोकसभा सीट से नुकसान होगा।