ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

आम जनता पार्टी राष्ट्रीय का धरना कल, अतिपिछड़ा आरक्षण को बहाल करने की मांग

PATNA: नगर निकाय चुनाव में अतिपिछड़ा के आरक्षण को बहाल करने की मांग को लेकर आम जनता पार्टी राष्ट्रीय बिहार के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना देगी। बिहार के सभी जिला मुख्यालयों पर कल आ

आम जनता पार्टी राष्ट्रीय का धरना कल, अतिपिछड़ा आरक्षण को बहाल करने की मांग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: नगर निकाय चुनाव में अतिपिछड़ा के आरक्षण को बहाल करने की मांग को लेकर आम जनता पार्टी राष्ट्रीय बिहार के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना देगी। बिहार के सभी जिला मुख्यालयों पर कल आम जनता पार्टी राष्ट्रीय एक दिवसीय धरना देगी। 18 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता और नेता अपनी आवाज बुलंद करेंगे। पटना के गर्दनीबाग समेत राज्यभर के जिला मुख्यालयों पर आम जनता पार्टी राष्ट्रीय धरना के माध्यम से अपनी मांग को सरकार के समक्ष रखेगी।


बता दें कि पिछले दिनों आम जनता पार्टी राष्ट्रीय की अहम बैठक पटना स्थित पार्टी कार्यालय में हुई थी। आम जनता पार्टी राष्ट्रीय के अध्यक्ष विद्यापति चन्द्रवंशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मौजूद पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि बिहार में निकाय चुनाव पर रोक के बाद अतिपिछड़ा वर्ग में आरक्षण को लेकर संशय की स्थिति बन गई है।  नगर निकाय चुनाव में अतिपिछड़ा वर्ग को जो भी आरक्षण मिला था, उससे अतिपिछड़ा समाज में राजनीतिक चेतना और जागृति आई थी। लेकिन आरक्षण पर लगे प्रतिबंध से पूरे अतिपिछड़ा समाज में आकोश हैं, इसलिए बिहार सरकार को जल्द से जल्द कानूनी प्रक्रिया को पुरा कर अतिपिछड़ा का आरक्षण को बहाल करना चाहिए। 


दरअसल, आम जनता पार्टी राष्ट्रीय ने नगर निकाय चुनाव में आरक्षण के मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी कर रखी है। 18 अक्टूबर को बिहार के सभी जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना का आयोजन होगा। पिछड़ा समाज की लड़ाई अब सड़कों पर दिखेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यापति चंद्रवंशी ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वह पिछड़ा समाज को गुमराह करना बंद करें।

टैग्स