ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

शाहबुद्दीन के बेटे ओसामा से आज नहीं मिलेंगे तेज प्रताप, निजी कारणों से कैंसिल किया प्लान

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव आज पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के घर जाने वाले थे लेकिन निजी कारणों की वजह से उन्होंने आज का प्लान कैंसिल कर दिया है. RJD सू

शाहबुद्दीन के बेटे ओसामा से आज नहीं मिलेंगे तेज प्रताप, निजी कारणों से कैंसिल किया प्लान
First Bihar
2 मिनट

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव आज पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के घर जाने वाले थे लेकिन निजी कारणों की वजह से उन्होंने आज का प्लान कैंसिल कर दिया है. RJD सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, तेज प्रताप आज शाहबुद्दीन के बेटे ओसामा से मुलाकात करने वाले थे लेकिन पहले से निर्धारित कार्यक्रमों की वजह से आज उन्होंने अपना सीवान जाने का प्लान कैंसिल किया है. हालांकि कुछ नेताओं का कहना है कि तेज प्रताप आज शाम में भी सीवान के लिए रवाना हो सकते हैं. 


आपको बता दें कि शहाबुद्दीन के निधन के बाद अब तक के लालू परिवार का कोई सदस्य उनके परिवार से मुलाकात नहीं कर पाया है. अभी-अभी मिली जानकारी के अनुसार तेज प्रताप यादव  जो आज शहाबुद्दीन के घर जाकर उनके बेटे ओसामा से मुलाकात करने वाले थे उन्होंने भी अपना प्लान कैंसिल कर दिया है. 


जानकारी हो कि कोरोना संक्रमित होने के कारण मोहम्मद शहाबुद्दीन का पिछले दिनों दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय हॉस्पिटल में निधन हो गया था. शहाबुद्दीन अपने ऊपर चल रहे कई आपराधिक मामलों को लेकर दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद थे और वही संक्रमित हुए शाहबुद्दीन की मौत के बाद लगातार उनके समर्थक लालू परिवार के ऊपर सवाल खड़े करते रहे हैं. आरजेडी नेतृत्व के खिलाफ शाहबुद्दीन समर्थकों की नाराजगी सामने आ चुकी है. हालांकि शहाबुद्दीन के परिजनों ने अब तक इस मामले पर अपनी जुबान नहीं खोली है. लालू यादव और तेजस्वी यादव को लेकर शाहबुद्दीन समर्थकों में नाराजगी के बीच आज तेज प्रताप यादव ओसामा से मिलने जाने वाले थे लेकिन उन्होंने भी अपना प्लान कैंसिल कर दिया. 

टैग्स