ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

आग और सूर्य का रंग भगवा, BJP नेता बचौल बोले- बिहार में रिलीज नहीं होने देंगे 'पठान'

PATNA : पठान फिल्म का गाना 'बेशरम रंग' को लेकर देश के विभिन्न राज्यों में विवाद शुरू हो गया है। इस बीच अब बिहार भाजपा के फायर ब्रांड नेता हरी भूषण ठाकुर बचौल का

आग और सूर्य का रंग भगवा, BJP नेता बचौल बोले- बिहार में रिलीज नहीं होने देंगे 'पठान'
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA  : पठान फिल्म का गाना 'बेशरम रंग'  को लेकर देश के विभिन्न राज्यों में विवाद शुरू हो गया है। इस बीच अब बिहार भाजपा के फायर ब्रांड नेता हरी भूषण ठाकुर बचौल का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि, यह सनातन संस्कृति को कमजोर करने को लेकर बॉलीवुड के तरफ से यह घृणित प्रयास किया जा रहा है। 'भगवा रंग' भारतीय सनातन संस्कृति  का एक पहचान है। 


हरी भूषण ठाकुर बचौल  ने कहा कि, भगवान भास्कर का उदय भगवा रूप में होता है, अग्नि का रूप है भगवा।  भगवा का मतलब त्याग होता है। भगवा का अर्थ तप होता है। लेकिन, आज इसको एक फिल्म 'पठान' में 'बेशरम रंग' कहा गया है इतना ही नहीं इस गाने में इस रंग में अश्लिलता के रूप में दिखया गया है। इसलिए हमलोग इसका विरोध करते हैं। इसके साथ ही हम पूरे देश से बायकॉट करने कि मांग करते हैं। इसके साथ ही हमलोग बिहार सरकार से भी इस पर रोक की मांग करते हैं।  


इसके आलावा उन्होंने कहा कि, बिहार में जहां भी यह मूवी लगाई जाएगी वहां भाजपा के तरफ से उसका विरोध किया जाएगा। इसके साथ ही सभी सिनेमाघर ,में जाकर भाजपा के नेता और कार्यकता इस मूवी को नहीं लगाने किअपील करेंगे। उन्होंने कहा कि, यह खान गैंग का दोहरा चरित्र है। अभी लोगों को मुर्ख बनाने के लिए ये खान कुछ भी दिन पहले वैष्णो देवी भी गया था। लेकिन, इस बहकाबे में नहीं आने का है। इस खान गैंग का पूरजोर तरीके से विरोध करना है।  


वहीं, बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन के तरफ से इस फिल्म के बचाव को लेकर दिए गए बयान पर भी अपनी बात रखते हुए ठाकुर ने कहा कि,वह आयु के साथ मानसिक रूप से बीमार हो गए हैं। यह भी सेकुलर बनने के कारण में ऐसा बयान दे रहे हैं। इन लोगों का तार दाउद से जुड़ा हुआ है। इसलिए ऐसा बयान देते रहते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। 


गौरतलब हो कि, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की मूवी 'पठान' के पहले गाने 'बेशर्म रंग' पर विवाद हो रहा है। इस गाने में दीपिका का सेंसुअल अवतार और उनकी पहनी भगवा रंग की बिकिनी पर बवाल है। राजनीतिक नेताओं से लेकर हिंदू संगठन तक सभी इस गाने का विरोध कर रहे हैं। सभी का कहना है कि भगवा रंग आस्था का प्रतीक है इसलिए इस तरह के कपड़े पहनकर 'बेशर्म रंग' पर डांस करना कबूल नहीं किया जाएगा।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Aryan Anand

FirstBihar संवाददाता