ब्रेकिंग
इंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवादइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद

'आ गए मैदान में, जनता खड़ी है साथ ....', राजनीति के साथ ही साथ क्रिकेट के पिच पर भी तेजस्वी लगा रहे छक्के-चौके

PATNA : देश के अंदर लोकसभा चुनाव का माहौल हैं। हर तरफ सिर्फ और सिर्फ चुनावी चर्चे सुनने को मिल रहे हैं। ऐसे में अब बिहार के नेता विपक्ष राजनीती के पीच के अलावा क्रिकेट के पीच पर भी

'आ गए मैदान में, जनता खड़ी है साथ ....', राजनीति के साथ ही साथ क्रिकेट के पिच पर भी तेजस्वी लगा रहे छक्के-चौके
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : देश के अंदर लोकसभा चुनाव का माहौल हैं। हर तरफ सिर्फ और सिर्फ चुनावी चर्चे सुनने को मिल रहे हैं। ऐसे में अब बिहार के नेता विपक्ष राजनीती के पीच के अलावा क्रिकेट के पीच पर भी विरोधियों की जमकर क्लास लगा रहे हैं। इसको लेकर तेजस्वी यादव ने खुद एक वीडियो साझा किया है। इसके जरिए वो राजनितिक के साथ थोड़े मनोरंजन वाले संदेश दे रहे हैं। 


दरअसल, बीते दिन दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार भी खत्म हो गया है इसके बाद कल यानी 26 अप्रैल को वोटिंग होनी है। इसके पहले अपने ऑफिशियल आईडी से तेजस्वी ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में तेजस्वी यादव क्रिकेट मैदान में बैटिंग करते नजर आ रहे हैं। तेजस्वी क्रिकेट पिच पर जमकर छक्के-चौके लगाते दिख रहे हैं। वहीं वीडियो शेयर करने के साथ ही तेजस्वी यादव ने बड़ा दावा किया है। 


तेजस्वी ने लिखा है कि आ गए मैदान में, जनता खड़ी है साथ है भरोसा खुद पर, गरीबी बेरोजगारी को देंगे मात... जनता के हक के लिए अड़ेगें,लड़ेंगे,भिड़ेंगे सामने हो दुश्मन हजार, हम जीत हासिल करेंगे। मतलब तेजस्वी यह कह रहे हैं कि वह मैदान में आ रहे है और उनका साथ देने के लिए पूरी जनता मैदान में खड़ी है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि, उन्हें खुद पर भरोसा  है कि वह गरीबी और बेरोजगारी को मात देंगे। साथ ही उन्होंने कहा है कि, वह जनता के हक के लिए अड़ेंगे, लड़ेंगे औऱ भिड़ेंगे भी। 


आपको बताते चलें कि,तेजस्वी यादव इन दिनों चुनावी मैदान के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी एक्टिव है।आज सुबह ही तेजस्वी लगातार ट्विट कर पीएम मोदी से सवाल कर रहे हैं। आज भी तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी से 5 सवाल पूछे हैं। उन्होंने ट्विट कर कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी जी से पूछना चाहता हूँ कि आप संविधान और लोकतंत्र को समाप्त क्यों करना चाहते है? आप दलितों, पिछड़ों, वंचितों और गरीबों का आरक्षण एवं नौकरी क्यों छिनना चाहते है? आप गरीब को और अधिक गरीब तथा अमीर को और अधिक अमीर क्यों बनाना चाहते है? बिहार ने आपको 𝟒𝟎 में से 𝟑𝟗 सांसद दिए लेकिन आपने 𝟏𝟎 वर्षों में बिहार को क्या दिया? आप बिहार आकर काम की बात क्यों नहीं करते?