ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

77 साल की उम्र में जीतन राम मांझी करेंगे पढ़ाई: बीजेपी सांसद ने दिया शार्ट टर्म कोर्स करा कर श्रीलंका भेजने की सलाह

PATNA: ब्राह्मणों को लेकर काफी विवादित बयान देने वाले बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी पर सियासी बयानबाजी जारी है. बीजेपी के सांसद ने जीतन राम मांझी को शार्ट टर्म कोर्स के जरिये

77 साल की उम्र में जीतन राम मांझी करेंगे पढ़ाई: बीजेपी सांसद ने दिया शार्ट टर्म कोर्स करा कर श्रीलंका भेजने की सलाह
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: ब्राह्मणों को लेकर काफी विवादित बयान देने वाले बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी पर सियासी बयानबाजी जारी है. बीजेपी के सांसद ने जीतन राम मांझी को शार्ट टर्म कोर्स के जरिये पढ़ाने के साथ साथ उन्हें श्रीलंका भेजने की सलाह दी है. सांसद ने कहा है कि ओछी राजनीति कर रहे मांझी को ज्ञान देना जरूरी है।


विवेक ठाकुर ने दी सलाह

बीजेपी के राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने जीतन राम मांझी को ज्ञान देने की सलाह दी है. विवेक ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी कोभारतीय संस्कृति व हिन्दू धर्म की जानकारी देना जरूरी है. बिहार सरकार उन्हें पढ़ाने के लिए शॉर्ट टर्म कोर्स कराए. शार्ट टर्म कोर्स कराने के बाद उन्हेंरामायण सर्किट दिखाने के लिए श्रीलंका भेजा जाये. ताकि वे भगवान राम के बारे में सही से जान सकें। 


ओछी राजनीति कर रहे मांझी

सांसद विवेक ठाकुर ने कहा है कि जीतन राम मांझी चर्चा में रहने और सस्ती लोकप्रियता बटोरने के लिए ओछी राजनीति कर रहे हैं. वे लगातार ऐसे बयान दे हें जिससे उनकी अज्ञानता की पराकाष्ठा दिख जा रही है. पहले वे मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम पर टिप्पणी कर रहे थे और अब एक जाति पर ऐसी टिप्पणी की है जो बहुत आहत करने वाली है. विवेक ठाकुर ने नीतीश कुमार की सरकार से आग्रह किया है कि वह जीतन राम मांझी को भारतीय संस्कृति और हिन्दू धर्म की जानकारी देने के लिए शॉर्ट टर्म कोर्स कराये. साथ ही मांझी को श्रीलंका भेजकर रामायण सर्किट का दौरा कराये जिससे उन्हें ज्ञानबोध होगा।


वैसे सांसद विवेक ठाकुर ने ये भी कहा है कि जीतनराम मांझी के ज्ञानहीन बयानों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए. हां, खुद मांझी को अपनी बेहद अमर्यादित टिप्पणी पर माफी मांग कर बडप्पन दिखाना चाहिये।  

टैग्स