ब्रेकिंग
पटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तार

'400 क्या 4 हजार और लाख भी पार कर लेंगे NDA के नेता ...,' तेजस्वी ने PM मोदी पर कसा तंज : कहा - जितना लिखकर मिलता है, उतना ही बोल सकते मोदी

PATNA : लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान पूरा हो गया है। इसके बाद अब राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी पर कटाक्ष किया और कहा कि बीजेपी की 40

'400 क्या 4 हजार और लाख भी पार कर लेंगे NDA के नेता ...,' तेजस्वी ने PM मोदी पर कसा तंज : कहा -  जितना लिखकर मिलता है, उतना ही बोल सकते मोदी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान पूरा हो गया है। इसके बाद अब राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी पर कटाक्ष किया और कहा कि बीजेपी की 400 पार फिल्म पहले ही दिन सुपर फ्लॉप हो गई। तेजस्वी ने इसके साथ ही भाजपा के चार सौ पार हो लेकर भी बड़ा तंज किया है। 


तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा के लोग 400 पार की बात कह रहे हैं तो इसमें हम कुछ नहीं कह सकते हैं। बस इतना ही कह सकते हैं कि वे लोग 400 या 4 हजार और 4 लाख भी पार कर लेंगे। इसलिए अब उनका दावा है तो हम इस बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं। मुझे तो यही मालूम है कि भाजपाई फिल्म पूरी तरह से फ्लॉप हो गई है। 


तेजस्वी यादव ने कहा कि इस बार पहले फेज में बिहार की सभी चार सीटों पर वोटिंग कम हुई है। लेकिन हम लोगों ने जो फीडबैक लिया है, उसके अनुसार जो वोट पड़े हैं, वह महागठबंधन के पक्ष में पड़े हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी के बारे में तो आप लोग जान ही रहे हैं कि इन लोगों की जो फिल्म 400 पर है, वह पहले ही दिन मतलब पहले ही फेज में सुपर फ्लॉप हो गई है। काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती है।


उधर, पीएम मोदी पर तंज कसते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि भले ही कम वोटिंग के बाद भी पीएम मोदी जीत का दावा कर रहे हैं लेकिन सच बात उनको भी मालूम है। लेकिन वह उतना ही बोलते हैं जितना उनको लिखकर मिलता है। बिना टेलिप्रोम्प्टर के वह कुछ नहीं बोल सकते हैं। इसलिए वह क्या बोलते हैं, उससे जनता को अधिक फर्क नहीं पड़ता है।