ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

31 मार्च को मुकेश सहनी का BIRTHDAY, मुजफ्फरपुर में धूमधाम से मनाएगी VIP: देवज्योति

PATNA: बिहार के पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सुप्रीमो मुकेश सहनी का जन्मदिन 31 मार्च को है। मुजफ्फरपुर में उनकी पार्टी वीआईपी मुकेश सहनी का बर्थडे धूमधाम से

31 मार्च को मुकेश सहनी का BIRTHDAY, मुजफ्फरपुर में धूमधाम से मनाएगी VIP: देवज्योति
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सुप्रीमो मुकेश सहनी का जन्मदिन 31 मार्च को है। मुजफ्फरपुर में  उनकी पार्टी वीआईपी मुकेश सहनी का बर्थडे धूमधाम से मनाएगी। इस मौके पर पार्टी के तमाम लोग मौजूद रहेंगे। इस बात की जानकारी वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने दी। कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी के बर्थडे की तैयारी जिला कमेटी मुजफ्फरपुर की तरफ से तैयारी की जा रही है।


देव ज्योति ने बताया कि अगले 31 मार्च को उनकी पार्टी बाबा केवल महाराज के आशीर्वाद से पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी का जन्मदिन मुजफ्फरपुर में मनाएगी। इसके लिए बड़े पैमाने पर तैयारी चल रही है। मुकेश सहनी के जन्मदिन को विकासशील इंसान पार्टी और निषाद विकास संघ तथा निषाद संघर्ष मोर्चा के संयुक्त आयोजन में मनाया जाएगा।


देव ज्योति ने यह भी कहा कि इस अवसर पर मुकेश साहनी अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे तथा राज्य की राजनीति में पार्टी के संकल्प को जन जन तक लोगों तक पहुंचाने की भी बात कह सकते हैं। उनका यह भी कहना था कि मुकेश सहनी के बढ़ते राजनीतिक प्रभाव का ही असर है कि आज तमाम राष्ट्रीय या क्षेत्रीय दल मुकेश साहनी को अपने साथ लेकर चलने को बेताब है।


देव ज्योति का यह भी कहना था कि मुकेश सहनी और उनकी पार्टियों की ही नीति का असर है कि आज तमाम दल विकासशील इंसान पार्टी की हर एक गतिविधि को बारीक नजर से देखते हैं तथा मुकेश सहनी के संदेश पर अपनी प्रतिक्रिया भी देते हैं । पार्टी सुप्रीमो मुकेश साहनी के नेतृत्व में उनकी पार्टी बिहार की राजनीति में अपना अहम और अलग स्थान बना चुकी है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता