ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

2024 तक चलेगा उसके बाद देखा जाएगा, लालू के ऑफर पर बोले JDU विधायक..दरवाजा तो खुला ही रहता है..जब जरूरत पड़ेगा घुस जाएगा

PATNA : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार को दोस्ती का ऑफर देते हुए कहा कि वो हमारे साथ आना चाहते हैं तो हमारा दरवाजा खुला हुआ है। हालांकि, नीतीश कुमार ने इस ऑफर क

2024 तक चलेगा उसके बाद देखा जाएगा, लालू के ऑफर पर बोले JDU विधायक..दरवाजा तो खुला ही रहता है..जब जरूरत पड़ेगा घुस जाएगा
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार को दोस्ती का ऑफर देते हुए कहा कि वो हमारे साथ आना चाहते हैं तो हमारा दरवाजा खुला हुआ है। हालांकि, नीतीश कुमार ने इस ऑफर को सिरे से खारिज कर दिया है। इसके बाबजूद उनकी वापसी का जो सूर उठा है वो थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल का बड़ा बयान सामने आया है। 


जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि दरवाजा तो खुला ही रहता है..किसी का दरवाजा बंद होता है क्या?..राजनीतिक व्यक्ति के लिए हमेशा खुला रहेगा और जब जरूरत पड़ेगा घुस जाएंगे..मीडिया ने पूछा कि क्या नीतीश कुमार फिर पाला बदलेंगे तो इस सवाल का जवाब देते हुए जेडीयू नेता गोपाल मंडल ने कहा कि फिर से क्यों? अभी तो जिनके साथ चल रहे है चलने दीजिये..2024 तक चलेगा उसके बाद देखा जाएगा।  


वही लालू के बेहद करीबी सांसद मनोज झा ने कहा है कि लालू यादव का दिल बहुत बड़ा है। हमने नीतीश कुमार को सपोर्ट किया था। लेकिन उन्होने बिना बताए और बेवजह पाला बदल लिया। कभी नीतीश भी हमारे ही कारवां के हिस्सा थे। मनोज झा ने कहा कि लालू यादव का दिल बहुत विशाल है। कभी न कभी तो हमारे ही कारवां का हिस्सा थे नीतीश जी। हम लोगों ने सपोर्ट किया था। लेकिन उन्होने बाद में क्या किया? बिना बताए, बिना वजह... अब इधर मन नहीं लग रहा। अब उधर जाएंगे। मन लगने वाली राजनीति में उन्होने जो एक शैली विकसित की है। जिसके सूत्रधार भी वही हैं। और कर्णधार भी वही हैं। 


बता दें कि लालू ने कहा था कि नीतीश कुमार दोबारा महागठबंधन में आएंगे तो देखेंगे। दरवाजा तो हमेशा खुला ही रहता है। लालू यादव के इस बयान के कई सियासी मायने निकाला जाने लगा। कहा जाने लगा कि नीतीश कुमार फिर से वापसी करेंगे और उनका नाता एक बार फिर से मोदी और शाह की जोड़ी से टूट जाएगा। हालांकि इस तरह के तमाम कयासों पर नीतीश कुमार ने पूर्णविराम लगा दिया है। लेकिन उनके ही पार्टी के नेता अब फिर इसे लेकर बयान दे रहे हैं। 


नीतीश कुमार ने आज राजधानी पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि- -लालू के बयान का कोई मतलब नहीं है। हम लोग इधर आ गए हैं और आराम से काम कर रहे हैं। अब हमको कहीं भी नहीं जाना है। अब एनडीए में ही रहेंगे। हालांकि, इससे पहले 15 जनवरी को विधानसभा में लालू यादव और सीएम नीतीश कुमार का आमना-सामना हुआ था। इस दौरान नीतीश गर्मजोशी के साथ लालू से मिले थे। और लालू का हाल पूछा था। लालू राज्यसभा चुनाव में राजद उम्मीदवारों के नामांकन में हिस्सा लेने के लिए आए हुए थे। और नीतीश कुमार नए स्पीकर नंदकिशोर यादव से मुलाकात कर बाहर निकल रहे थे। 


जेडीयू विधायक गोपाल मंडल कह रहे हैं कि दरवाजा तो खुला ही रहता है..किसी का दरवाजा बंद होता है क्या?..राजनीतिक व्यक्ति के लिए हमेशा खुला रहेगा और जब जरूरत पड़ेगा घुस जाएंगे..मीडिया ने पूछा कि क्या नीतीश कुमार फिर पाला बदलेंगे तो इस सवाल का जवाब देते हुए जेडीयू नेता गोपाल मंडल ने कहा कि फिर से क्यों? अभी तो जिनके साथ चल रहे है चलने दीजिये..2024 तक चलेगा उसके बाद देखा जाएगा।