ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

2023 में तेजस्वी के सीएम बनने पर बोले नीतीश, कहा- काहे ला चिंता किए हुए हैं..छोड़िए इ सब

PATNA : आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बयान के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। जगदानंद सिंह ने पिछले दिनों यह कहकर बिहार का सियासी पारा बढ़ा दिया था कि नीतीश कुमार 2

2023 में तेजस्वी के सीएम बनने पर बोले नीतीश, कहा- काहे ला चिंता किए हुए हैं..छोड़िए इ सब
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बयान के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। जगदानंद सिंह ने पिछले दिनों यह कहकर बिहार का सियासी पारा बढ़ा दिया था कि नीतीश कुमार 2023 में तेजस्वी को सीएम की कुर्सी सौंपकर देश की राजनीत करेंगे। हालांकि जगदानंद सिंह के बयान के बाद तेजस्वी ने साफ किया था कि उन्हें सीएम बनने की न तो कोई लालसा है और ना हड़बड़ी। जगदागंद सिंह के बयान पर सीएम नीतीश की प्रतिक्रिया आई है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सबकुछ ठीक है, चिंता करने की जरूरत नहीं है।


2023 में तेजस्वी के सीएम बनने के सवाल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सिर्फ इतना कहा कि क्यों चिंता किए हुए हैं, सब ठीक है। इसके बाद नीतीश कुमार गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए। बता दें कि जगदानंद सिंह के बयान के बाद जेडीयू नेताओं ने आपत्ति जताई थी। जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा था कि जेडीयू जगदानंद सिंह के बयान को नोटिस नहीं लेती है।


दरअसल, दिल्ली में जगदानंद सिंह ने कहा था कि नीतीश कुमार 2023 में बिहार की सत्ता तेजस्वी को सौंपकर देश की राजनीत करने चले जाएंगे। जगदानंद सिंह के इस बयान के बाद बिहार की राजनीत गरमा गई थी। इससे पहले आरजेडी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने भी नीतीश कुमार को नसीहत दे दी थी कि वे बिहार की गद्दी तेजस्वी को सौंपकर आश्रम चले जाएं। उस वक्त जेडीयू ने शिवानंद तिवारी के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई थी। बता दें कि तेजस्वी यादव को बिहार का सीएम बनाने के लिए आरजेडी के नेता लगातार बयानबाजी कर रहे हैं, बावजूद इसके जेडीयू के नेता इस मुद्दे पर खुलकर कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं।