ब्रेकिंग
बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस✦बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

16 अप्रैल को पटना में होगी HAM राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, लोकसभा चुनाव को लेकर बनेगी प्लानिंग

PATNA : जीतन राम मांझी की पार्टी के तरफ से आगामी 16 अप्रैल को राजधानी पटना में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। इसमें पार्टी की तरफ से कई रणनीति बनाई जाएगी।</p

16 अप्रैल को पटना में होगी HAM राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, लोकसभा चुनाव को लेकर बनेगी प्लानिंग
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : जीतन राम मांझी की पार्टी के तरफ से आगामी 16 अप्रैल को राजधानी पटना में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। इसमें पार्टी की तरफ से कई रणनीति बनाई जाएगी।


दरअसल, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक अप्रैल महीने में बुलाई गई है। राम पाटीदार से आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर कोई प्लान बनाए जाएंगे। उसके साथ ही साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को किस तरह से मजबूत किया जाए इसको लेकर भी पार्टी की रणनीति तैयार करेगी।


बताया जा रहा है कि, इस बैठक में पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी द्वारा इस बात का भी विशेष ध्यान दिया जाएगा कि पार्टी बिहार से बाहर अपने वर्चस्व को किस तरह से बड़ा करें और संगठन का विस्तार करें।


जानकारी के अनुसार, हम पार्टी की तरफ से बुलाई गई इस बैठक में बिहार के अलावा दूसरे प्रदेश के प्रतिनिधि भाग लेंगे इसमें बिहार से आगे की रणनीति भी तैयार होगी।


आपको बताते चलें कि, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की तरफ से बुलाई गई इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन प्रधान महासचिव राजेश पांडे समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे।