ब्रेकिंग
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद इलाके में हड़कंप✦Bihar Crime News: RLM के प्रदेश महासचिव पर ठेकेदार की हत्या की सुपारी देने का आरोप, रंगदारी केस में असगर मियां गिरफ्तार✦रक्सौल में नशे की बड़ी खेप का खुलासा, 28 हजार से ज्यादा इंजेक्शन बरामद; महिला समेत 2 गिरफ्तार✦Bihar School News : सरकारी स्कूल की छत ने खोली निर्माण की पोल! ढलाई पूरी होने से पहले ही भरभराकर गिरी, जहानाबाद में निर्माण पर बड़ा सवाल✦Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां✦ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद इलाके में हड़कंप✦Bihar Crime News: RLM के प्रदेश महासचिव पर ठेकेदार की हत्या की सुपारी देने का आरोप, रंगदारी केस में असगर मियां गिरफ्तार✦रक्सौल में नशे की बड़ी खेप का खुलासा, 28 हजार से ज्यादा इंजेक्शन बरामद; महिला समेत 2 गिरफ्तार✦Bihar School News : सरकारी स्कूल की छत ने खोली निर्माण की पोल! ढलाई पूरी होने से पहले ही भरभराकर गिरी, जहानाबाद में निर्माण पर बड़ा सवाल✦Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां

Patna News: पैक्स चुनाव की तैयारियां पूरी, कल सुबह 7 बजे से 4:30 बजे तक वोटिंग

PATNA: बिहार में पैक्स के प्रथम चरण का चुनाव मंगलवार 26 NOV. को होगा। पहले चरण में 1608 पैक्सों के लिए वोटिंग होगी। सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक मतदान का समय निर्धारित किया ग

Patna News: पैक्स चुनाव की तैयारियां पूरी, कल सुबह 7 बजे से 4:30 बजे तक वोटिंग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में पैक्स के प्रथम चरण का चुनाव मंगलवार 26 NOV. को होगा। पहले चरण में 1608 पैक्सों के लिए वोटिंग होगी। सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक मतदान का समय निर्धारित किया गया है। मतदान के ठीक अगले दिन 27 नवंबर को पहले चरण के वोटों की गिनती होगी। 


पटना में भी पैक्स चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी है। पटना में पहले चरण में 8 प्रखंड के 63 पैक्सों में वोट डाले जाएंगे। जिसके लिए 174 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में वोटिंग होगी। प्रत्येक तीन बूथ पर एक PCCP, प्रत्येक 8 बूथ पर सेक्टर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। हर प्रखंड में एक-एक काउंटिंग सेंटर और वज्रगृह बनाया गया है।


पटना में पहले चरण का मतदान दानापुर, पटना सदर, दुल्हिन बाजार, नौबतपुर,  पुनपुन, फुलवारी शरीफ, पालीगंज और मसौढ़ी के 63 पैक्सों में होगी। 14 पैक्सों में निर्विरोध निर्वाचन और एक में कोरम के अभाव में निर्वाचन स्थगित किया गया है। बता दें कि पटना में कुल 223 पैक्स हैं। जहां 3 चरणों में वोटिंग होगी। पहला चरण 26 नवंबर, दूसरा चरण 29 नवंबर और तीसरे चरण की वोटिंग 3 दिसंबर को होगी। 


टैग्स