ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

प्रशांत किशोर के खिलाफ FIR, शाश्वत गौतम ने जालसाजी का आरोप लगाया

PATNA : प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना के पाटलिपुत्र थाना में जालसाजी से जुड़ी एक शिकायत दर्ज कराई गई है। प्रशांत किशोर पर आरोप लगा है कि उन्होंने अपने अभियान 'बात बिहार की&#

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA : प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना के पाटलिपुत्र थाना में जालसाजी से जुड़ी एक शिकायत दर्ज कराई गई है। प्रशांत किशोर पर आरोप लगा है कि उन्होंने अपने अभियान 'बात बिहार की' के लिए कंटेंट की नकल की है। प्रशांत किशोर के खिलाफ जेडीयू के ही पूर्व नेता शाश्वत गौतम ने एफआईआर दर्ज कराई है। शाश्वत गौतम में आरोप लगाया है कि वह 'बिहार की बात' नाम से एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे और भविष्य में उसे लांच करने की तैयारी थी लेकिन उसके पहले ही इस कंटेंट को प्रशांत किशोर लॉन्च कर दिया। 

शाश्वत गौतम ने प्रशांत किशोर के साथ-साथ ओसामा नाम के एक युवक पर भी एफआईआर दर्ज कराई है। गौतम का कहना है कि ओसामा उनके प्रोजेक्ट के साथ जुड़ा हुआ था लेकिन लॉन्चिंग के पहले ही उसने इस्तीफा दे दिया। ओसामा ही वह शख्स है जिसने प्रशांत किशोर को बिहार की बात प्रोजेक्ट का सारा कंटेंट उपलब्ध कराया। शाश्वत गौतम ने दावा किया है कि जिस प्रोजेक्ट पर वह काम कर रहे थे प्रशांत किशोर ने हूबहू उसी प्रोजेक्ट की नकल करते हुए 'बात बिहार की' अभियान की शुरुआत कर दी। गौतम ने इस संबंध में पुलिस को सबूत भी उपलब्ध कराए हैं। उनका दावा है कि जनवरी महीने में उन्होंने इसके लिए वेबसाइट का रजिस्ट्रेशन भी कराया था। 

प्रशांत किशोर के खिलाफ पाटलिपुत्र थाने में धारा 420 406 के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस मामले को पटना पुलिस के बड़े अधिकारी खुद देखेंगे। शाश्वत गौतम प्रशांत किशोर की एंट्री के पहले जेडीयू का सोशल मीडिया देखा करते थे। बाद के दिनों में जब प्रशांत किशोर की एंट्री हुई तो गौतम को जेडीयू ने चलता कर दिया। जेडीयू के बाद शाश्वत गौतम ने कांग्रेस के लिए भी काम किया। गौतम बिहार के पूर्वी चंपारण के रहने वाले हैं। अमेरिका में काफी दिनों तक रहने के बाद वह बिहार में सक्रिय हुए थे।