ब्रेकिंग
बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम✦Guwahati Train Accident: गुवाहाटी के पास अचानक बेपटरी हुई कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस, इंजन समेत 7 डिब्बे पटरी से उतरे ...✦Anant Singh : बहन की शादी से पहले बहनोई संग दिखे अनंत सिंह के बेटे, बाढ़ में शादी की तैयारियां तेज; जानिए वेडिंग का पूरा प्लान...✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम✦Guwahati Train Accident: गुवाहाटी के पास अचानक बेपटरी हुई कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस, इंजन समेत 7 डिब्बे पटरी से उतरे ...✦Anant Singh : बहन की शादी से पहले बहनोई संग दिखे अनंत सिंह के बेटे, बाढ़ में शादी की तैयारियां तेज; जानिए वेडिंग का पूरा प्लान...

पटना में बारिश के बीच BJP ने निकाली प्रभातफेरी, पोस्टर बैनर को कार्यकर्ताओं ने बना लिया छतरी

PATNA : राजधानी पटना में पिछले 2 दिनों के अंदर BJP नेताओं का बड़ा जमावड़ा देखने को मिला। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पटना में रहे और आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी प

पटना में बारिश के बीच BJP ने निकाली प्रभातफेरी, पोस्टर बैनर को कार्यकर्ताओं ने बना लिया छतरी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में पिछले 2 दिनों के अंदर BJP नेताओं का बड़ा जमावड़ा देखने को मिला। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पटना में रहे और आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी पटना पहुंचे। बीजेपी के इस पूरे आयोजन के बीच आज पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सुबह सवेरे प्रभातफेरी भी निकाली थी। लेकिन इसी दौरान बारिश होने लगी बारिश से बचने के लिए बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने अजीबो-गरीब तकनीक का इस्तेमाल किया। पोस्टर और बैनर को छतरी बनाकर प्रभात फेरी में घूमते रहे।


पटना के इनकम टैक्स गोलंबर पर जब बीजेपी कार्यकर्ता पहुंचे तो बारिश तेज हो गई। नतीजा यह हुआ कि सड़क पर मौजूद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आसपास लगे पोस्टर बैनर को छतरी के तरह इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। यह पूरा नजारा कैमरे में कैद हुआ। 


इन तस्वीरों में देख सकते हैं कि कैसे बीजेपी के कई नेताओं की तरफ से लगाए गए पोस्टर बैनर को कार्यकर्ताओं ने छतरी बना लिया। पटना में बीजेपी नेताओं का स्वागत करने के लिए सड़क पर भाजपा नेता जीवन कुमार की तरफ से बड़ी संख्या में पोस्टर लगाए गए थे। कार्यकर्ताओं ने इन पोस्टरों को बारिश से बचाव के लिए इस्तेमाल किया।

टैग्स