ब्रेकिंग
पिकअप की चाबी नहीं दी तो ड्राइवर के मुंह के आर-पार कर दी गोली, मुजफ्फरपुर में लूट की कोशिशवैशाली की महिला थानाध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी सस्पेंड, DIG के नाम पर एक लाख घूस मांगने का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाईतालाब में नहाने के दौरान दो नाबालिग छात्रों की डूबने से मौत, विश्वकर्मा पूजा पर गांव में पसरा मातमबिहार के चार कलाकारों को मिलेगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, संजय मिश्रा समेत इन एक्टर्स को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानितमोदी के जन्मदिन पर नहीं मिल रहा कोई दीया जलाने वाला, तेजस्वी यादव का बड़ा बयानपिकअप की चाबी नहीं दी तो ड्राइवर के मुंह के आर-पार कर दी गोली, मुजफ्फरपुर में लूट की कोशिशवैशाली की महिला थानाध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी सस्पेंड, DIG के नाम पर एक लाख घूस मांगने का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाईतालाब में नहाने के दौरान दो नाबालिग छात्रों की डूबने से मौत, विश्वकर्मा पूजा पर गांव में पसरा मातमबिहार के चार कलाकारों को मिलेगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, संजय मिश्रा समेत इन एक्टर्स को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानितमोदी के जन्मदिन पर नहीं मिल रहा कोई दीया जलाने वाला, तेजस्वी यादव का बड़ा बयान

बिहार में कैबिनेट विस्तार: 7 मई को पटना आएंगे पीएम मोदी, अमित शाह और नितिन नबीन, शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

Cabinet Expansion Bihar: पटना के गांधी मैदान में 7 मई को भव्य कैबिनेट विस्तार समारोह आयोजित होगा। इसमें कई बड़े नेताओं की मौजूदगी और नए मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है, साथ ही कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Cabinet Expansion Bihar: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद 7 मई को राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भव्य कैबिनेट विस्तार समारोह आयोजित किया जाएगा। इसे लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। वीवीआईपी कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के अनुसार, इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। साथ ही विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी इस बड़े आयोजन में मौजूद रहेंगे।


दरअसल, पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव के कारण बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार टल गया था। अब तीन राज्यों में एनडीए की जीत के बाद गठबंधन उत्साहित है और इसी ऊर्जा के साथ शपथ ग्रहण समारोह को भव्य रूप देने की तैयारी की जा रही है।


सूत्रों के अनुसार, इस विस्तार में कई नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। जातीय और क्षेत्रीय संतुलन के साथ-साथ संगठन में सक्रिय नेताओं को भी मौका दिए जाने पर चर्चा चल रही है। बताया जा रहा है कि जदयू और भाजपा के मंत्रियों की संख्या लगभग समान रखी जाएगी। साथ ही कुछ पूर्व मंत्रियों के विभागों में बदलाव की भी संभावना है।


जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार ने 2025 में हुए शपथ ग्रहण के दौरान गांधी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, लेकिन इस बार केवल मंत्रियों का सामूहिक शपथ ग्रहण होगा। गांधी मैदान के इतिहास में यह पहली बार होगा जब मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि सिर्फ मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन को राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता